विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jyoti Murder Case: पुलिस के सामने बड़ा सवाल, ...आखिर चार घंटे कहां रही थी ज्योति

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Thu, 04 Nov 2021 09:50 AM (IST)

चकेरी के गिरजानगर में रहने वाली टेलीकालर ज्योति का शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम में जिंदा जलाकर मारने की पुष्ट ...और पढ़ें

ज्योति हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस।
ज्योति हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस।

कानपुर, जागरण संवाददाता। ज्योति हत्याकांड की गुत्थी सुलझने का नाम ही नहीं ले रही है। पुलिस की जांच में घटना वाली शाम को सात बजे एक सीसीटीवी कैमरे में ज्योति रामादेवी रेलवे ट्रैक की ओर जाती हुई दिखी है। लेकिन उसके बाद ज्योति रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंच गई, यह कहानी साफ नहीं हो रही है। ऐसे में पुलिस ज्योति सहित सभी संबंधित लोगों के मोबाइल सीडीआर की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर चार घंटे वह कहां रही।

चकेरी के गिरिजा नगर निवासी प्राइवेट कर्मी संतोष मिश्रा की 23 वर्षीय बेटी ज्योति शिवकटरा स्थित एक कंसलटेंसी में टेलीकालर की नौकरी करती थी। बीती 25 अक्टूबर को वह ड्यूटी गई लेकिन घर नहीं लौटी। देर रात ज्योति के स्वजन ने चकेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी और दूसरे दिन सुबह उसका अधजला शव भाभा नगर स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई थी कि ज्योति को जिंदा जलाकर मारा गया, क्योंकि उसकी सांस की नली और फेफड़ों में कार्बन पाया गया था। पुलिस ने ज्योति के पिता की तहरीर पर अमित और उसकी महिला मित्र विमल पर बेटी का अपहरण कर हत्या करने व साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया और दोनों को जेल भेजा था।

थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि बीती 25 अक्टूबर को शाम सात बजे ज्योति को अकेले रामादेवी रेलवे ट्रैक के पास स्थित एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में ट्रैक की ओर जाते हुए देखा गया है। रेलवे ट्रैक और उसके घर जाने वाले रास्ते के बीच दो घरों में सीसीटीवी लगे तो है लेकिन वह दोनों खराब है। वहीं पूरे दिन ज्योति का फोन बंद रहने के बाद रात में करीब डेढ़ बजे खुला है। जिससे यह आशंका है कि ज्योति की हत्या रात 11 से दो बजे के बीच हुई है। फिलहाल अभी तक यह जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है कि ज्योति शाम को सात बजे से 11 बजे के बीच कहां थी। इन चार घंटों की पड़ताल करने में ही पुलिस लगी हुई है।