विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में स्कूटर सवार लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; साथी फरार

Published: Wed, 11 Mar 2026 01:56 PM (IST)

कल्याणपुर में पुलिस की स्कूटर सवार लुटेरों से मुठभेड़ हुई। एक लुटेरे अमित कुमार के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी आदित्य सोनकर फरार हो गया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर। कल्याणपुर पुलिस की बुधवार सुबह स्कूटर सवार लुटेरों के साथ मुठभेड़ हो गई।जिसमें एक लुटेरे के पैर में गोली लगी जबकि उसका साथी मौके से भागने में सफल हो गया।पुलिस ने घायल लुटेरे को सीएचसी में भर्ती कराया है।

कल्याणपुर के बंबा रोड निवासी राकेश त्रिपाठी की पत्नी कुसुम बीते तीन मार्च को सब्जी खरीदने महाराणा प्रताप स्कूल के पास सब्जी मंडी आई थी। फल खरीदते समय स्कूटर सवार लुटेरों ने झपट्टा मार कर उनकी चेन छीन ली और फरार हो गए थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस पास के सीसी फुटेज खंगाले और मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश में जुटी थी।बुधवार सुबह बारा सिरोही नहर पुल के पास पुलिस ने चेकिंग के लिए एक स्कूटर सवार को रोका तो वह यूटर्न लेकर भागने लगा।पीछा करने पर उनमें से एक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक लुटेरे के पैर में गोली लगी है जबकि उसका साथी आदित्य सोनकर मौके से फरार हो गया।लुटेरे की पहचान हनुमंत विहार के नौबस्ता निवासी लुटेरे अमित कुमार के रूप में हुई है।

उसके पास से देशी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।महिला से लूट में प्रयोग की गई स्कूटर भी मिली है।उसके खिलाफ हत्या जैसे कई मुकदमे पंजीकृत है।

पिछले दिनों उसे बिठूर से जेल भेजा गया था।डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि घायल लुटेरे को सीएचसी में भर्ती कराया गया है और उसके फरार साथी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई हैं।