आजादी का जश्न : कानपुर में झूमकर नाचे पुलिस जवान, इंस्पेक्टर ने भी खूब लगाए ठुमके, देखें वीडियो
Kanpur police dance video कानपुर में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए। पुलिस लाइन से लेकर थानों में भी आजादी का जश्न मनाया गया। पुलिस जवान ध्वजारोहण के बाद झूमकर नाचे।
कानपुर, जागरण संवाददाता। Kanpur police dance video : देश की आजादी के 75वें महोत्सव को लेकर चारों ओर देशभक्ति के बयार चली तो पुलिसकर्मी भी अपने को रोक नहीं सके। कानपुर पुलिस लाइन से लेकर थानों और चौकियों में जमकर जश्न मना और पुलिस वाले झूमकर नाचे। पुलिस वालों के डांस का वीडियो वायरल हुआ तो देखने वालों का भी मन देश भक्ति में झूम उठा।
कानपुर शहर में स्वतंत्रता दिवस के 75वें अमृत महोत्सव को हर गली और हर मोहल्ले में हर्षोल्लास से मनाया गया। हर घर और हर हाथ में तिरंगा लहराता नजर आया। सरकारी ऑफिस हों या फिर प्राइवेट संस्थान सुबह भोर की किरण फूटने के बाद सभी जगह ध्वजारोहण किया गया।
आजादी का जश्न मनाने में पुलिस जवान भी पीछे नहीं रहे। पुलिस लाइन से लेकर थानों तक में देश भक्ति में जवान झूमते नजर आए। ऐसा ही एक वीडियो चौबेपुर थाने का वायरल Kanpur police dance video हो रहा है, जिसमें पुलिस जवान झूमकर नाच रहें हैं।
कानपुर पुलिस के जवान 75वें स्वतंत्रता दिवस पर कुछ इस तरह झूमकर नाचे। pic.twitter.com/ILFgXw7up9— abhishek kumar agnihotri (@abhishe19913644) August 15, 2022
चौबेपुर थाने chaubepur thana video में सोमवार की सुबह ध्वजारोहण के बाद ढोल बाजों के बीच जश्न शुरू हुआ तो थानेदार से लेकर सिपाही तक देश देश प्रेम में सरोबार हो गए।
कानपुर पुलिस के जवान 75वें स्वतंत्रता दिवस पर कुछ इस तरह झूमकर नाचे। pic.twitter.com/KK3Xx7WN1l— abhishek kumar agnihotri (@abhishe19913644) August 15, 2022
रविवार को प्रभात फेरी निकाली गई तो सोमवार को चौबेपुर थाना ध्वजारोहण के बाद देश भक्ति में रंग गया। ढोल बाजों के बीच इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन राय और उनके सहयोगी उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह, विनोद मिश्रा, सौरभ सिंह सहित सभी सिपाही देश भक्ति गीतों पर अपने कदम रोक नहीं सके।
यह देश है वीर जवानों का की धुन पर सभी पुलिस जवान जमकर नाचे। चौबेपुर थाने को आजादी के महोत्सव को लेकर खूब सजाया भी गया। इसका वीडियो वायरल हुआ तो देखने वालों के मन में भी देश भक्ति हिलोरें मारने लगी।