Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur News: किशोरी से होटल में दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार, पीड़िता को नाम बताया था राजू और निकला अशफाक

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 03:45 PM (IST)

    कानपुर में मीरजापुर की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पीड़िता प्रयागराज में राजू तिवारी नामक व्यक्ति से मिली जो उसे कानपुर ले गया और एक होटल में दुष्कर्म किया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी अशफाक को सेंट्रल स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    झारखंड के युवक ने मीरजापुर की किशोरी से घंटाघर के होटल में किया था दुष्कर्म

    जागरण संवाददाता, कानपुर। मीरजापुर से प्रयागराज पहुंची किशोरी को मदद करने के बहाने यहां घंटाघर स्थित होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने सेंट्रल स्टेशन के पास कैंट साइड से गिरफ्तार कर लिया। वह झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला निकला। उसने किशोरी को राजू तिवारी नाम बताया था, लेकिन पकड़े जाने के बाद वह अशफाक निकला। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसीपी कलक्टरगंज आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मीरजापुर निवासी 15 वर्षीय किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। सोमवार को वह मां से नाराज होकर ट्रेन से प्रयागराज चली गई, जहां उसे राजू तिवारी नाम का युवक मिला और मददगार बनते हुए कहा कि वह उसे घर छोड़ देगा। इसक बाद राजू किशोरी को लेकर बस से कानपुर आ गया, जहां से वह घंटाघर स्थित अपोलो होटल ले गया। होटल में उसने किशोरी से दुष्कर्म किया।

    शोर मचाने पर उसे पीटा। किशोरी किसी तरह से उसके चंगुल से छूटकर बाहर आई और यूपी 112 पर पुलिस और अपने फूफा को सूचना दी। पीड़िता के फूफा ने हरबंश मोहाल थाने में आरोपित पर मुकदमा दर्ज कराया। होटल में जांच करने पर आरोपित का नंबर मिला। पुलिस ने सर्विलांस से उसकी लोकेशन ट्रेस की तो वह सेंट्रल स्टेशन के बाहर कैंट की तरफ मिली। टीम ने उसे बुधवार को दबोच लिया।

    आरोपित ने अपना नाम झारखंड के हजारीबाग निवासी मो. अशफाक बताया। एसीपी कलक्टरगंज आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है।