यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पांच साल पहले मां ने… अब पिता ने की आत्महत्या, दोनों की सेम वजह; बेटी ने बताई रुला देने वाली कहानी
कानपुर के गुजैनी नहर में मिले बुजुर्ग के शव के मामले में मृतक की बेटी ने चाची पर गंभीर आरोप ...और पढ़ें

HighLights
- बेटी ने चाची पर पिता को पीटने का आरोप |
- अवैध संबंधों के चलते आत्महत्या का दावा |
- पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की |
जागरण संवाददाता, कानपुर। गुजैनी नहर में आठ अगस्त को मिले बुजुर्ग के शव मामले में नया मोड़ सामने आ गया। दिवंगत की बेटी ने चाची के पिटाई करने से आहत होकर पिता के आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि चाची और पिता के अवैध संबंध थे।
पांच साल पहले मां को उनके संबंधों की जानकारी हुई तो उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी थी। पांच अगस्त को चाची ने पिता से मारपीट की थी, जिसके बाद वह सुसाइड नोट छोड़कर घर से निकल गए थे। पुलिस ने दिवंगत की बेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पनकी के गंगागंज एलआइजी कालोनी निवासी युवती ने बताया कि पिता और चाची के बीच अवैध संबंधों की जानकारी चाचा को भी थी। इधर, कुछ समय से चाची और पिता के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा।
पांच अगस्त को झगड़े के बाद चाची उन्हें जमकर पीटा। इससे आहत होकर ही वह सुसाइड नोट लिखकर निकल गए थे। आठ अगस्त को गुजैनी नहर में उनका शव मिला। युवती ने बताया कि पिता के कमरे में रखी डायरी में एक नोट मिला था, जिसमें लिखा था कि उनकी मौत की जिम्मेदार चाची हैं।
इसकी जानकारी चाची को हुई तो उन्होंने उस नोट को छीनकर फाड़ दिया था। युवती ने खुद और अपने भाई की हत्या की भी आशंका जताई। गुजैनी थाना प्रभारी अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
