Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में 52.90 प्रतिशत हुआ मतदान, इस विधानसभा सीट पर पड़े सबसे अधिक वोट; आर्य नगर निकला फिसड्डी

    Updated: Tue, 14 May 2024 01:04 PM (IST)

    कानपुर संसदीय क्षेत्र में किदवई नगर विधान सभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा जबकि आर्य नगर में सबसे कम मतदान हुआ। किदवई नगर में 57.25 प्रतिशत तो आर्य नगर में 48.52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शहर में पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार मतदान में 1.25 प्रतिशत ज्यादा मतदान हुआ है। इस सीट पर कुल 52.90 प्रतिशत मतदान हुआ।

    Hero Image
    कानपुर में 52.90 प्रतिशत हुआ मतदान, इस विधानसभा सीट पर पड़े सबसे अधिक वोट; आर्य नगर निकला फिसड्डी

    जागरण संवाददाता, कानपुर। (Kanpur Lok Sabha Election 2024) कानपुर संसदीय क्षेत्र में किदवई नगर विधान सभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा, जबकि आर्य नगर में सबसे कम मतदान हुआ। किदवई नगर में 57.25 प्रतिशत तो आर्य नगर में 48.52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शहर में पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार मतदान में 1.25 प्रतिशत ज्यादा मतदान हुआ है। इस सीट पर कुल 52.90 प्रतिशत मतदान हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला प्रशासन ने इस बार 70 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा था। सोमवार को सुबह से ही ज्यादातर बूथों पर लोग पहुंचने लगे थे। सबसे पहले मतदान केंद्रों पर प्रत्याशियों के एजेंट के सामने माक पोल (कृत्रिम मतदान) किया गया। इसके बाद सात बजे से मतदान शुरू होना था। कुछ मतदान केंद्रों पर साढ़े पांच से ही लोग मतदान करने के लिए पहुंचने लगे थे। छह बजे तक बूथों के सामने लंबी लाइनें लग चुकी थीं।

    तय समय पर नहीं शुरू हुआ मतदान

    जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और उनकी पत्नी किरण सिंह ने सिविल लाइंस स्थित जेएनके इंटर कालेज स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अनवरगंज कंपोजिट विद्यालय में मतदान के लिए सुबह छह बजे से लंबी लाइन लग गई थी लेकिन तय समय से मतदान शुरू नहीं हो सका। अधिकांश मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए महिलाएं, युवतियां और युवक उत्साहित नजर आए।

    खासकर महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। सुबह नौ बजे तक सबसे ज्यादा लोग किदवई नगर के बूथों पर पहुंच गए थे। सबसे कम मतदाता आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर दिख रहे थे। आर्य नगर में दोपहर एक बजे तक सिर्फ 16.68 मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके थे। गोविंद नगर और कैंट विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की अच्छी-खासी संख्या थी।

    पारा बढ़ने के साथ ही शाम तक किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की बूथों पर लंबी लाइनें लगीं थी। सुबह के समय सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर मतदान धीमा दिख रहा था। दोपहर एक बजे के बाद शाम होते-होते सीसामऊ के ज्यादातर बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लग चुकी थीं।

    सुबह नौ बजे तक पूरे लोकसभा क्षेत्र में कम मतदान का कारण ईवीएम का धोखा देना भी रहा। कुछ मतदान कार्मिक वोट पड़वाने में काफी समय ले रहे थे। कंट्रोल रूम को शिकायतें मिलने पर अफसरों ने पीठासीन अधिकारियों से संपर्क कर तेजी से मतदान कराने के लिए कहा।

    कहां कितने वोट पड़े

    विधानसभा क्षेत्र -मत प्रतिशत

    गोविंद नगर-52.66

    सीसामऊ-55.51

    आर्य नगर-48.52

    किदवई नगर-57.25

    कैंट -50.73

    कुल-52.90

    इस तरह बढ़ता गया मतदान का प्रतिशत ग्राफ

    विधानसभा क्षेत्र-सुबह 9- 11- दोपहर एक, दोपहर तीन, शाम पांच, कुल

    गोविंद नगर-10.55-22.91-35.86-42.91-50.72-52.66

    सीसामऊ-9.5-20.77-33.58-36.62-52.41-55.51

    आर्य नगर-7.25-16.68-27.72-37.46-46.80--48.52

    किदवई नगर-11.93-24.67-37.32-46.5-54.89-57.25

    कैंट-10.12-21.02-33.59-41.91-49.17-50.73

    कुल-9.87-21.36-33.79-41.42-50.81-52.90

    इसे भी पढ़ें: गाजीपुर सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला, सपा के टिकट पर अफजाल अंसारी और उनकी बेटी ने भी भरा पर्चा

    comedy show banner
    comedy show banner