विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में मकान के नीचे बनी शराब की दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

By Jagran NewsEdited By: Sachin Sharma
Published: Mon, 19 Oct 2026 11:00 AM (IST)

कानपुर के पनकी रतनपुर में सोमवार सुबह एक मकान के नीचे बनी शराब की दुकान में आग लग गई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर के पनकी रतनपुर में शराब की दुकान में आग लगी।

  2. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, बड़ा हादसा टला।

  3. दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पाया।

जागरण संवाददाता, कानपुर। पनकी रतनपुर में सोमवार तड़के एक मकान के नीचे बनी शराब की दुकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। अग्निशमन विभाग के मिनी कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली।

शुरुआती सूचना में मकान के अंदर कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई गई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए पनकी और फजलगंज फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

WhatsApp Image 2026-10-19 at 10.52.41 AM

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह रतनपुर स्थित एक मकान के नीचे बनी शराब की दुकान में आग लगने की सूचना मिली। इस पर पनकी और फजलगंज फायर स्टेशन से भी एक फायर टेंडर भेजा गया।

जवानों ने फायर टेंडर से लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। दमकल की जवानों को सूचना मिली थी कि मकान के अंदर कुछ लोग फंसे हैं हालांकि अंदर कोई भी नहीं फंसा था।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि प्राथमिक रूप से शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। आग से दुकान में रखे सामान को कितना नुकसान पहुंचा, इसका आकलन अभी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालु और सुरक्षागार्डों के बीच हुई मारपीट, कानपुर के भक्तों को पीटा गया