विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में एलआईसी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, डॉक्यूमेंट जलकर राख

Published: Thu, 03 Sep 2026 06:17 PM (IST)

कानपुर के माल रोड स्थित एलआईसी के क्षेत्रीय कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकलकर्मियों ने आधे घंटे ...और पढ़ें

HighLights

  1. एलआईसी के क्षेत्रीय कार्यालय में लगी आग।

  2. शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया गया।

  3. महत्वपूर्ण दस्तावेज और फर्नीचर जलकर राख हुए।

जागरण संवाददाता, कानपुर। कोतवाली क्षेत्र में माल रोड पर गुरुवार तड़के एलआईसी के क्षेत्रीय कार्यालय में आग लग गई। लपटें और धुआं उठता देखकर इलाकाई लोगाें ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी।

जिसके बाद लाटूश रोड फायर स्टेशन से पहुंची दो गाड़ियों ने आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया। आग से दस्तावेज और फर्नीचर जलकर राख हो गया। दमकल के जवानों से समय रहते आग पर काबू पा लिया।

माल रोड पर रिजर्व बैंक के सामने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का क्षेत्रीय कार्यालय है। गुरुवार तड़के वहां आग लग गई राहगीरों व जिम आने जाने वाले लोगों ने लपटें और धुआं उठता देखा तो यूपी-112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस के साथ ही लाटूश रोड फायर स्टेशन से दो गाड़ियां पहुंची।

एलआईसी के अधिकारियों को जानकारी देने के साथ ही दमकल के जवानों ने आग बुझाना शुरु किया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया गया।

हालांकि आग से जरूरी दस्तावेज और ऑफिस का फर्नीचर आदि जलकर राख हो गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि प्राथमिक तौर पर शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।