KDA Strike in Kanpur:केडीए की हड़ताल खत्म, अब 10 दिन में जारी होंगे फोटो वाले पास
मुख्यालय के बाहर गिरफ्तारी को लेकर तीसरे दिन भी केडीए बंद। मुख्यालय के बाहर दरी डालकर दिया धरना सभी मांगे हो पूरी। इसके अलावा केडीए में पास व्यवस्था की जाए ताकि दलालों अौर रोज अाने वाले बाहरी व्यक्तियों पर नजर रखी जा सके।
कानपुर, जेएनएन। केडीए के कर्मचारियों की तीन दिन से चल रही हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई। अपर सचिव गुडाकेश शर्मा और सचिव एसपी सिंह ने कर्मचारियों को कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। इसमें यह भी तय हुआ कि अब रजिस्ट्री के लिए कर्मचारी निबंधन कार्यालय नहीं जाएंगे और रजिस्ट्री पहले की तरह केडीए में ही होगी। साथ ही 10 दिन में फोटोयुक्त पास जारी कर दिए जाएंगे। फिर बिना उसके कोई केडीए में नहीं आ सकेगा।
केडीए के कर्मचारी अभिषेक त्रिपाठी 25 नवंबर को निबंधन कार्यालय गए थे। वहां उनके साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद से केडीए कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी। साथ ही वे धरने पर बैठ गए थे। शुक्रवार को हड़ताल व धरने का तीसरा दिन था। दोपहर में अपर सचिव और सचिव धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों पर कार्यवाही होगी। इसके बाद हड़ताल व धरना खत्म हो गया। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी, वाणिज्य कर मिनिरिट्रयल स्टाफ एसोसिएशन के जोनल मंत्री अविनाश दीक्षित, राजकीय वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष अब्दुल लईक खां, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी प्रत्यूष द्विवेदी, बेसिक शिक्षा कर्मचारी एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष परवेज आलम, हरनाम सिंह, रमाकांत मिश्रा, संतोष तिवारी रहे।
इस मांग पर मानें
कर्मचारियों ने मांग की कि दोषी अधिवक्ताओं को गिरफ्तार किया जाए
पहले की तरह प्राधिकरण परिसर में ही रजिस्ट्री शिविल लगाया जाए
प्रवेश पर बाहरी गैर जरूरी लोगों पर रोक लगाने के लिए पास की व्यवस्था हो
दोषियों पर कार्रवाई कराई जाएगी
रजिस्ट्री शिविर कार्यालय में ही लगेगा और 10 दिन में पास की व्यवस्था हो