कानपुर में सरकारी जमीन पर बने कब्रिस्तान पर चला KDA का बुलडोजर, बनेगा पार्क
केडीए ने कानपुर के बर्रा स्थित ग्राम बरी में 3000 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्रिस्तान को खाली कराया।

HighLights
केडीए ने बर्रा के बरी गांव में 3000 वर्ग मीटर जमीन खाली कराई।
अवैध कब्रिस्तान कमेटी की हाईकोर्ट याचिका खारिज होने पर कार्रवाई।
सरकारी जमीन को अब ग्रीन बेल्ट या पार्क बनाया जाएगा।
जागरण संवाददाता, कानपुर। केडीए की बर्रा के ग्राम बरी में तीन हजार वर्ग मीटर जमीन पर कब्रिस्तान बना लिया था। कब्रिस्तान की कमेटी हाईकोर्ट से याचिका लगाई थी इसको निरस्त कर दिया गया था।
इसके बाद प्राधिकरण के जोन तीन के दस्ते ने शनिवार को सुबह पहुंच कर सरकारी जमीन पर बने कब्रिस्तान को हटा दिया।बैकहो लोडर लगाकर कच्चे व पक्के निर्माण गिरा दिए।
जोन तीन के प्रभारी सत शुक्ला ने बताया कि आराजी संख्या 314 पर मुस्लिम कब्रिस्तान कमेटी ने बाउंड्री वाल और कमरों का निर्माण कर लिया था। प्राधिकरण के जोन-तीन के भूमि बैंक अनुभाग ने उत्तर प्रदेश नगर योजना अधिनियम 1973 की धारा 26 (क)(4) के तहत नोटिस दिया था।
पार्क के रुप में जगह को विकसित किया जाएगा
कमेटी हाईकोर्ट गयी थी कोर्ट ने कमेटी की याचिका निरस्त कर दी थी। इसके बाद कई बार जमीन खाली करने के लिए कमेटी को पत्र लिखा गया था। कई माह तक जमीन नहीं खाली करने पर पुलिस को पत्र लिखा गया।
शनिवार को पुलिस मिलने सुबह टीम लगाकर जमीन पर कब्जा ले लिया गया है। ऊपर की मिट्टी हटा दी गई है। अंदर कुछ नहीं हटाया है। बाउंड्रीवाल बनाई जाएगी। ग्रीन बेल्ट या पार्क के रुप में जगह को विकसित किया जाएगा।
