Move to Jagran APP

Kidney scandal: कानपुर मेें वांछित संजय पाल के खिलाफ वारंट जारी करने की तैयारी

जानकारी होने पर किसी तरह वहां से भाग निकली थी। इसके बाद भी अंग प्रत्यारोपण गिरोह के सदस्यों ने उसे बर्रा बाईपास चौराहे बुलाया था। यहां भी विवाद हुआ था जिसके बाद धमकाने पर संगीता ने गिरोह के सदस्यों के खिलाफ बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

By Akash DwivediEdited By: Published: Fri, 01 Jan 2021 03:07 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 03:07 PM (IST)
Kidney scandal: कानपुर मेें वांछित संजय पाल के खिलाफ वारंट जारी करने की तैयारी
गिरोह के डॉक्टर केतन कौशिक समेत आधा दर्जन आरोपितों की गिरफ्तारी होनी शेष है

कानपुर, जेएनएन। शहर में चर्चित किडनी कांड में पुलिस को अभी छह आरोपितों की तलाश है। पुलिस ने बर्रा के आरोपित के घर की तलाश कर ली है। अब उसके खिलाफ वारंट जारी कराने की तैयारी है। किदवई नगर थाने के पास रहने वाले इलेक्ट्रीशियन राजेश की पत्नी संगीता को नौकरी दिलाने के बहाने से अंगप्रत्यारोपण गिरोह के सदस्य दिल्ली ले गए थे। जहां फोन पर उसने कुछ लोगों को किडनी निकलवाने की बातचीत सुनी थी। जानकारी होने पर किसी तरह वहां से भाग निकली थी। इसके बाद भी अंग प्रत्यारोपण गिरोह के सदस्यों ने उसे बर्रा बाईपास चौराहे बुलाया था। यहां भी विवाद हुआ था, जिसके बाद धमकाने पर संगीता ने गिरोह के सदस्यों के खिलाफ बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने डोनर प्रोवाइडर गिरोह के सरगना कोलकाता निवासी टी राजकुमार राव समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में अन्य आरोपितों की एसआइटी ने गिरफ्तारी की थी। गिरोह के डॉक्टर केतन कौशिक समेत आधा दर्जन आरोपितों की गिरफ्तारी होनी शेष है। 

loksabha election banner

आरोपितों के घर के पते का वैरीफिकेशन पुलिस करा रही है। बर्रा के कर्रही निवासी आरोपित संजय पाल के घर का पता मिल गया है। पुलिस ने वहां जाकर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। वहीं पुलिस अब संजय पाल के खिलाफ वारंट जारी कराने की तैयारी कर रही है। थाना प्रभारी बर्रा हरमीत सिंह ने बताया कि जल्द संजय पाल के खिलाफ वारंट जारी कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.