कई फीडरों का शटडाउन होने के चलते कानपुर में रविवार को इन क्षेत्रों में नहीं आएगी बिजली
ए ब्लाक बी ब्लाक लोहिया कॉलोनी सेवा ग्राम आदि की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रतनपुर सबस्टेशन से गंगागंज फीडर का शटडाउन पेड़ों की छटाई के लिए सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक लिया जायेगा। जी ब्लाक गंगागंज की आपूर्ति बाधित रहेगी।
कानपुर, जेएनएन। पेड़ों की छटाई, मरम्मत कार्य व डबल सॢकट लाइन का निर्माण के लिए कई फीडरों का शटडाउन लिया जायेगा। इस दौरान रविवार को इनसे जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पेड़ों की छटाई के लिए रविवार को गिरधर कोल्ड स्टोरेज सबस्टेशन के खोयामंडी जी-1 फीडर तथा गिरधर कोल्ड स्टोरेज फीडर का शटडाउन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लिया जायेगा। लाइन की मरम्मत के लिए फजलगंज सबडिवीजन में अरोड़ा ट्रांसफार्मर को सुबह 10 बजे से साम 5 बजे तक बंद रखा जायेगा। दादानगर ईस्ट फीडर की डबल सॢकट लाइन करने तथा पेड़ों की छटाई के लिए दादा नगर ईस्ट फीडर व हांडा फीडर का शटडाउन सुबह 11 बजे से शम 6 बजे तक लिया जायेगा।
ए ब्लाक, बी ब्लाक, लोहिया कॉलोनी, सेवा ग्राम आदि की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रतनपुर सबस्टेशन से गंगागंज फीडर का शटडाउन पेड़ों की छटाई के लिए सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक लिया जायेगा। जी ब्लाक, गंगागंज की आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं शनिवार को पराड डेयरी सबस्टेशन के रतनदीप फीडर की आपूर्ति लाइन जोडऩे के लिए सुबह 10.20 बजे से 11.35 बजे तक बंद रही। एचटी लाइन की मरम्मत के लिए बाबा नगर, लवकुश विहार आदि में बिजली आपूर्ति बाधित रही। नमक फैक्ट्री चौराहा पर ट्रांसफार्मर में लिकेज ठीक करने के लिए शटडाउन लिया गया। ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए तात्याटोपे नगर की आपॢत बंद रखी गई।