विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शराब के लिए वसूली और मारपीट के करने के आरोप में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर पिंटू को किया गिरफ्तार

Published: Sat, 21 Mar 2026 11:45 PM (IST)

कल्याणपुर पुलिस ने शराब के लिए वसूली और मारपीट के आरोप में हिस्ट्रीशीटर पिंटू ठाकुर उर्फ राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हिस्ट्रीशीटर पिंटू ठाकुर शराब वसूली, मारपीट के आरोप में गिरफ्तार।

  2. युवक से ऑनलाइन 800 रुपये वसूले, कार का शीशा तोड़ने का प्रयास।

  3. पिंटू ठाकुर पर विभिन्न थानों में 11 मुकदमे दर्ज।

संवाद सहयोगी, कल्याणपुर। शराब के लिए वसूली और मारपीट के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर पिंटू ठाकुर उर्फ राजेंद्र सिंह को केसा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। हिस्ट्रीशीटर ने दो साथियों के साथ मिलकर युवक से शराब के लिए आनलाइन रुपये वसूले थे। साथ ही एक कार का शीशा भी तोड़ने का प्रयास किया था।

आवास विकास एक निवासी राहुल सिंह को बुधवार रात हिस्ट्रीशीटर पिंटू ठाकुर ने साथियों के साथ रोक लिया था। आरोप है कि मारपीट कर धमकी देते हुए जबरन मोबाइल से 800 रुपये आनलाइन ट्रांसफर करा लिए थे।

आरोपितों ने गोविंद सिंह की कार का शीशा भी तोड़ने का प्रयास किया था। कल्याणपुर थाना इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर पिंटू ठाकुर के खिलाफ विभिन्न थानों में 11 मुकदमे पंजीकृत हैं। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।