विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanpur Ghatampur Accident: सीएम योगी ने पुचकारा तो खिलखिलाने लगा मासूम अभि, घायलों के बीच बिताए 20 मिनट

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Agnihotri
Published: Sun, 02 Oct 2022 06:01 PM (IST)

Kanpur Ghatampur Accident कानपुर के घाटमपुर में साढ़ में हादसे में 26 लोगों की मौत हुई और एलएलआर अस्पताल में ...और पढ़ें

एलएलआर अस्पताल में मुख्यमंत्री ने घायलों का हाल जाना।
एलएलआर अस्पताल में मुख्यमंत्री ने घायलों का हाल जाना।

कानपुर, जागरण संवाददाता। Kanpur Ghatampur Accident : साढ़ के कोरथा गांव के सात माह के अभि का मुंडन कराकर लौटने के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली खंती में पटलने से घायल हुए लोगों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) रविवार दोपहर 1.09 बजे एलएलआर अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। पहली मंजिल स्थित पोस्ट आपरेटिव पेसेंट (पीओपी) वार्ड में भर्ती ज्ञानवती के गोद में रो रहे बच्चे पर उनकी नजर पड़ी। मुख्यमंत्री उसके पास जाकर जैसे ही उसके गाल को प्यार से थपथपाते हुए पुचकारा तो वह खिलखिला पड़ा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अभि की मां से उसके बारे में पूछा-क्या हो गया था। उन्हें बताया कि पानी में गिर गया था। सीएम ने प्राचार्य प्रो. संजय काला की तरफ मुखातिब होते हुए पूछा कि सीने में पानी तो नहीं चला गया है। ठीक से चेक किया है। अब कोई दिक्कत तो नहीं। उसके बाद मुख्यमंत्री वहां भर्ती सभी मरीजों के पास जाकर उनका हाल पूछा। उनसे इलाज, खाना, दवाएं और पानी आदि मिलने के बारे में भी पूछा।

उनसे यह भी पूछा कि डाक्टर ठीक से इलाज कर रहे हैं या नहीं। वहां से सर्जिकल आइसीयू में भर्ती चकेरी हादसे की घायल महिलाओं से मिले, डाक्टरों से उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री 20 मिनट तक घायलों के बीच रहे। घायलों से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने साढ़ और चकेरी के हादसों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने समय-समय पर कई कार्यक्रम चलाएं हैं।

सड़क सुरक्षा उन्होंने सरकार की प्राथमकिता बताते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कई जाने जाती हैं। अब समय आ गया है कि इस पर व्यापक पैमाने पर अभियान चले। हर आम आदमी को इससे जोड़ा जाए। हर जान कीमती है इसके लिए सुरक्षा और परिवहन विभाग से जुड़े सभी विभागों की बैठक बुलाकर कार्ययोजना बनाकर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

स्कूल कालेज से लेकर अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों और विभागों को जोड़कर जागरूकता कार्यक्रम चलेगा। सरकार इसे मजबूती से आगे बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री ने फिर अपील की। कहा, प्राथमिक रूप से ट्रैक्टर ट्राली कृषि कार्य के लिए है उसी में प्रयोग करें। अंत में उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवदेना व्यक्त की।

यूक्रेन की युवती का जाना हाल

आइसीयू में भर्ती यूक्रेन की युवती का हाल भी सीएम ने जाना। डा. मनीष सिंह से पूछा कि दूतावास से बात हुई तो उन्होंने बताया कि दूतावास बहुत रूचि नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री बोले, उसके घर से कोई आया है तो बताया गया कि मां आईं हैं। उनके रहने व खाने का बंदोबस्त कराया गया है, जो हां में जवाब दिया। उन्हें बताया कि ब्रेन का आपरेशन हो गया है, तीन बार सेप्टीसीमिया में जा चुकी है, अभी भी स्थिति नाजुक बनी हुई है।