विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर के बर्रा-विधनू और साढ को नई चौकियों की सौगात, जून में संचालन करने की योजना

Published: Sat, 30 May 2026 09:30 PM (IST)

कानपुर के बर्रा, बिधनू और साढ़ थाना क्षेत्रों में नई अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। इन चौकियों का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बर्रा, बिधनू, साढ़ में नई अस्थायी पुलिस चौकियां बनीं।

  2. अपराध नियंत्रण और पुलिस चौकसी बढ़ाने में मिलेगी मदद।

  3. जून 2026 से इन चौकियों का संचालन होगा शुरू।

जागरण संवाददाता, कानपुर। शहर के साउथ जोन अपराध नियंत्रण के लिए बर्रा और बिधनू थाना क्षेत्र को अस्थायी चौकी की सौगात मिली है। वहीं, साढ़ थाना क्षेत्र में दो नई चौकियां बनाई गई है। इसमे बर्रा में दामोदर नगर, बिधनू में रमईपुर और साढ में पडरी लालपुर और कुड़नी में नई अस्थाई चौकी बनाई गई हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन पुलिस चौकियों के संचालन से संबंधित इलाके में पुलिस की चौकसी बढ़ने से आमजन को सुविधा मिलेगी। माना जा रहा है कि फिलहाल आबादी वाले क्षेत्र थानों से काफी हैं। जिससे घटना की जानकारी पर पुलिस को समय से पहुंचने में समय लगता है। लिहाज पुलिस पिकेट और चौकियों जरूरत पर यह कदम उठाए गए हैं।

आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में मिलेगी मदद

नई चौकियों के शुरू होने से चोरी, लूट, झगड़े और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही स्थानीय लोगों की शिकायतों का निस्तारण भी तेजी से हो सकेगा। पुलिस विभाग ने चौकियों के लिए आवश्यक संसाधनों और स्टाफ की व्यवस्था की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मामले मे डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी का कहना है कि जून 2026 को पहले ही सप्ताह से इन चौकियों पर पुलिस बल की तैनाती होगी। साथ ही पूरी तरह से सक्रिय भी किया जाएगा। सभी में प्रभारियों की नियुक्ति भी होगी।