विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में खाद्य सुरक्षा की टीम ने फेंकवाया 3200 समोसा और 21.55 क्विंटल आलू, 2384 किग्रा मैदा सीज

Published: Thu, 03 Sep 2026 06:41 PM (IST)

कानपुर में खाद्य सुरक्षा टीमों ने तीन प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 3200 समोसे और 21.55 क्विंटल आलू नष्ट कराए। इस ...और पढ़ें

खाद्य प्रतिष्ठान पर सैंपल भरती खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम।

खाद्य प्रतिष्ठान पर सैंपल भरती खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम।

HighLights

  1. खाद्य सुरक्षा टीमों ने कानपुर में तीन प्रतिष्ठानों पर छापा मारा।

  2. 3200 समोसे और 21.55 क्विंटल आलू नष्ट किए गए।

  3. 2384 किलोग्राम मैदा जब्त, एक प्रतिष्ठान सील।

जागरण संवाददाता, कानपुर। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने शहर में गुरुवार को तीनों प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की है। यहां तैयार किए जा रहे 3200 समोसा और वहां रखे 21.55 क्विंटल आलू को फेंकवाया है।

साथ ही 2384 किग्रा मैदा को सीज करने की कार्रवाई की है। इन तीनों खाद्य प्रतिष्ठानों से रेलवे की कैंटीनों एवं दुकानों पर सप्लाई भेजी जाती है। कार्रवाई के दौरान एक प्रतिष्ठान का मालिक मौके पर बार-बार बुलाए जाने के बाद भी नहीं आया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई से आसपास क्षेत्रों के खाद्य प्रतिष्ठानों में खलबली मची रही। कई तो प्रतिष्ठान बंद कर या शटर खींचकर भाग गए।

रेल बाजार में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने खाद्य सुरक्षा एवं मानकों की जांच की। सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय संजय सिंह ने बताया कि निर्मल कुमार मिश्र के समोसे निर्माण इकाई से मिर्च-हल्दी पाउडर एवं तैयार समोसे के कुल तीन नमूने लिए गए हैं। 1.50 क्विंटल सड़ा आलू और बिना तले 400 समोसे को नष्ट कराया है।

वहीं, बंटू यादव के समोसे के निर्माण इकाई पर मजदूर खाद्य पदार्थों का निर्माण करते मिले। टीम के मौके पर बार-बार बुलाने पर भी बंटू नहीं आए। इनके प्रतिष्ठान में बिना तले 800 पीस समोसे एवं पांच किग्रा आलू मसाला गंदगी के बीच रखा मिला, जिस नष्ट कराया गया। बंटू के मौके पर न आने से और खाद्य लाइसेंस प्रस्तुत न करने पर प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया।

हाता नंबर-दो, रेल बाजार स्थित मो. शोएब के समोसा निर्माण इकाई में मैदा, रिफाइंड, पामोलिन आयल, समोसा मसाला आलू के कुल तीन नमूने भरे गए हैं। परिसर में 2,000 समोसे 20 किग्रा तैयार आलू नष्ट कराया गया। साथ ही 48 बोरियों में भंडारित 2384 किग्रा मैदा को सीज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- संतकबीरनगर में सात खाद्य विक्रेताओं पर लगा 5.15 लाख रुपये जुर्माना, कानपुर देहात और गोरखपुर के व्यापारी भी शामिल