यूपी में किसानों को सब्सिडी पर मिलेंगे आधुनिक कृषि यंत्र, 20 अक्टूबर तक आवदेन का मौका
कृषि विभाग ने कानपुर के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने का दूसरा अवसर दिया है। इच्छुक किसान ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए दूसरा अवसर।
ऑनलाइन आवेदन 7 से 20 अक्टूबर तक करें।
कृषि यंत्र बैंक, ड्रोन, कस्टम हायरिंग सेंटर शामिल।
जागरण संवाददाता, कानपुर। आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने का दूसरा अवसर दिया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया सात अक्टूबर से शुरू होगी। किसान 20 अक्टूबर की रात 12 बजे तक विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे।
उप कृषि निदेशक डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि कृषि यंत्रीकरण उप मिशन और फसल अवशेषों के इन-सीटू प्रबंधन संवर्धन योजना के तहत यह सुविधा दी जा रही है। योजना में कृषि यंत्र बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, किसान ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन से जुड़े उपकरणों समेत अन्य कृषि यंत्रों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए किसानों को कृषि विभाग में दर्ज मोबाइल नंबर के माध्यम से टोकन प्राप्त करना होगा।
शासन के निर्देशों के अनुसार 10,001 रुपये से एक लाख रुपये तक अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए 2,500 रुपये तथा एक लाख रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए 5,000 रुपये जमानत धनराशि निर्धारित की गई है।
किसान जरूर जानें
आवेदन की अंतिम तिथि
20 अक्टूबर, रात 12 बजे तक
किन उपकरणों पर मिलेगा लाभ?
- कृषि यंत्र बैंक
- कस्टम हायरिंग सेंटर
- किसान ड्रोन
- फसल अवशेष प्रबंधन से जुड़े उपकरण
- अन्य कृषि यंत्र
आवेदन कैसे करें?
कृषक पंजीकरण में दर्ज मोबाइल नंबर से टोकन लेकर विभागीय पोर्टल पर आवेदन करें।
यह भी पढ़ें- वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाना हुआ आसान, फॉर्म-6 के साथ अब नहीं देना होगा अतिरिक्त घोषणा पत्र
