विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर आईटीबीपी मामला: पारस और कृष्णा अस्पताल के डॉक्टरों की मिली लापरवाही, दर्ज होगा मुकदमा

Published: Mon, 25 May 2026 01:36 PM (IST)

सीएमओ की दूसरी जांच रिपोर्ट में पारस और कृष्णा अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है, जिसके कारण आईटीबीपी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर। आइटीबीपी के जवान विकास सिंह की मां उर्मिला देवी की मां का इलाज के दौरान हाथ काटने के मामले में सीएमओ की दूसरी जांच रिपोर्ट में पारस अस्पताल और कृष्णा अस्पताल के डाक्टरों की लापरवाही मिली।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि दूसरी जांच रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों अस्पतालों में मरीज के इलाज में देरी करने से हाथ काटने की स्थिति बनी है। मामले में दोनों अस्पतालों के डॉक्टरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

इसमें तीन साल की सजा और जुर्माना का प्रविधान है। दो दिन पूर्व इसी मामले में आईटीबीपी के कमांडेंट गौरव प्रसाद ने 50 जवानों के साथ लेकर पुलिस कमिश्नर आफिस पहुंच गए थे।

जिसके बाद सरकार की बड़ी किरकिरी हुई थी। इसी मामले में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के निर्देश पर डीजी हेल्थ की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित हुई थी।

यह भी पढ़ें- ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही, नसों में थक्का जमने पर नहीं ली गई थी सर्जन की सलाह