Move to Jagran APP

नाराज डीएम बोले- नई सड़क एक सप्ताह में न बनी तो जल निगम अफसरों पर मुकदमा तय

कानपुर में व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने सड़क का मुद्दा उठाया तो नाराज जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने जल निगम के अफसरों को चतावनी जारी की है। व्यापारियों ने शस्त्र लाइसेंस देने की मांग रखी और पटाखा बाजार पर भी बात की।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 09:41 AM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 09:41 AM (IST)
नाराज डीएम बोले- नई सड़क एक सप्ताह में न बनी तो जल निगम अफसरों पर मुकदमा तय
व्यापार बंधु की बैठक में डीएम ने चेतावनी दी।

कानपुर, जेएनएन। एक सप्ताह में परेड से मूलगंज जाने वाली नई सड़क नहीं बनी तो जल निगम के अधिकारियों पर लापरवाही के लिए मुकदमा कराया जाएगा। यह बात बुधवार को व्यापार बंधु की बैठक में जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने कहीं। बैठक में व्यापारियों ने शस्त्र लाइसेंस देने की बात की। साथ ही पटाखा बाजार का मुद्दा भी उठाया।

loksabha election banner

व्यापारियों ने कहा कि दो वर्ष हो रहे हैं लेकिन परेड से मूलगंज चौराहा की ओर जाने वाली सड़क नहीं बन सकी। इसकी वजह से आम जनता के साथ व्यापारियों को भी बहुत मुश्किलें हो रही हैं। इस पर जल निगम के अधिकारियों ने कहा कि उसे बनाया जा रहा है। नाराज जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों से कहा कि एक सप्ताह में उसे चलने लायक बनाएं, वरना उनके खिलाफ मुकदमा कराया जाएगा।

बैठक में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीकम चंद सेठिया ने थोक पटाखा बाजार की समस्या को जल्द से जल्द हल कराने के लिए कहा। वहीं कपिल सब्बरवाल और कृष्ण कुमार दुबे ने व्यापारियों को असलहों के लाइसेंस देने के लिए कहा। व्यापारियों ने कहा कि कोरोना काल से ही व्यापारियों को असलहों के लाइसेंस जारी नहीं हुए हैं। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने अनवरगंज-मंधना रेलवे ट्रैक को हटाने की मांग की। उनके साथ अतुल त्रिपाठी, कमल त्रिपाठी, संजय मेहरोत्रा, अनुज त्रिपाठी ने कहा कि त्योहार आते ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने उत्पीडऩ शुरू कर दिया है।

पेठा व्यापारियों का मुद्दा भी उठा : व्यापार बंधु की बैठक शुरू होते ही हूलागंज के पेठा व्यापारियों का मुद्दा कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री विनोद गुप्ता ने उठाया। उनके साथ पेठा कारोबारी भी आए थे। उन्होंने कहा कि त्योहार के मौके पर उन्हें हटाने से सभी बेरोजगार हो जाएंगे। इसलिए तीन माह का समय और जगह दी जाए। इस मामले में व्यापारियों ने सुबह प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के सामने भी अपनी बात रखी थी। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि पेठा व्यापारियों को समय भी दिया जाएगा और सुविधाजनक शिङ्क्षफ्टग कराई जाएगी। उनके साथ सीपी ओमर, शेष नारायण त्रिवेदी, संजय गुप्ता, गोपाल गुप्ता, सतीश चंद गुप्ता रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.