Move to Jagran APP

पुलिस को मिली विकास दुबे की एक और स्कार्पियो कार, कल से पूरे हो जाएंगे बिकरू कांड को दो साल

कानपुर के चौबेपुर का बिकरू कांड देश दुनिया में चर्चित हुआ और दो जुलाई को दो साल पूरे होने से एक दिन पहले पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की एक और स्कार्पियो कार बरामद कर ली है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 12:28 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 07:03 AM (IST)
पुलिस को मिली विकास दुबे की एक और स्कार्पियो कार, कल से पूरे हो जाएंगे बिकरू कांड को दो साल
कानपुर पुलिस ने विकास दुबे की कार बरामद की है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। बिकरू कांड में गैंगस्टर विकास दुबे की संपत्तियों के जब्तीकरण की कार्रवाई के बाद पुलिस ने शासन के निर्देश पर अन्य संपत्तियों की भी जांच शुरू की है। इसी क्रम में गुरुवार को चौबेपुर पुलिस ने सहज्योरा गांव से विकास दुबे की एक और कार बरामद कर पड़ताल शुरू की है।

loksabha election banner

चौबेपुर के चर्चित बिकरू कांड के दो वर्ष होने जा रहे है। अब तक इस कांड में एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) द्वारा कुख्यात विकास दुबे व उसके पांच गुर्गो को एनकाउंटर में मार गिराने के साथ ही पुलिस ने मामले से जुड़े लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई व चार्जसीट दाखिल कर चुकी है। प्रशासन के आदेश पर विकास दुबे की अपराध के दम पर अर्जित की गई 50 करोड़ से अधिक संपत्तियों को भी जब्त किया जा चुका है।

इधर शासन ने कुख्यात विकास दुबे की संपत्तियों को फिर से खंगालने के आदेश जारी किए है। इसी क्रम में गुरुवार चौबेपुर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के सहज्योरा गांव में कुख्यात विकास दुबे के नाम से रजिस्टर्ड एक स्कार्पियों कार एक हाते में काफी दिनों से खड़ी है। पुलिस ने छापेमारी कर कार को बरामद कर लिया है। जिस हाते में कार बरामद हुई वह गांव के ही एक बाजपेई परिवार का बताया जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन राय ने बताया कि बरामद की गई स्कार्पियों कार गैंगस्टर विकास दुबे के नाम है। यह कार यहां कैसे पहुंची और उसे कौन लेकर आया, इस बारे में पड़ताल की जा रही है।

दो जुलाई की रात को हुआ था बिकरू कांड : बिकरू गांव में बीते 2 जुलाई 2020 की रात दबिश के दौरान सीओ बिल्हौर समेत आठ पुलिस कर्मियों की गैंगस्टर विकास दुबे व उसके साथियों ने हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद शासन स्तर पर एसआइटी जांच भी कराई गई थी।

वर्ष 2013 में नकद खरीदी गई कार : बरामद की गई स्कार्पियों कार विकास दुबे के नाम पर है। यह 11 अक्टूबर 2013 को खरीदी गई थी। करीब आठ वर्ष पुरानी इस कार की बीमा अवधि 27 फरवरी 2021 को समाप्त हो चुकी है। अब पुलिस जांच में यह पता लगा रही है कि कार सहज्योरा गांव में बिकरू कांड से पहले पहुंची या फिर बाद में। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.