विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर एयरपोर्ट से विमान का नया शेड्यूल जारी, हैदरबाद के लिए सीधी उड़ान नहीं; इन शहरों के लिए मिलेगी फ्लाइट

Published: Tue, 20 Oct 2026 03:43 AM (IST)

कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से नया फ्लाइट शेड्यूल जारी हो गया है, जिसमें हैदराबाद की सीधी उड़ान शामिल नहीं है।

कानपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट का नया शेड्यूल जारी। सांकेतिक फोटो

कानपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट का नया शेड्यूल जारी। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. चकेरी एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से नया शेड्यूल।

  2. हैदराबाद की सीधी फ्लाइट सुविधा नहीं मिली।

  3. दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई की उड़ानें निर्धारित समय पर।

जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से फ्लाइट का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नए शेड्यूल में शहरियों को हैदराबाद की फ्लाइट की सुविधा नहीं मिली है, जबकि विंटर शेड्यूल में शहर से यह फ्लाइट मिलने की बात कही जा रही थी।

नए शेड्यूल के मुताबिक दिल्ली की फ्लाइट सुबह 11:25 पर आकर दोपहर 12:00 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। यह सुविधा पूरे सप्ताह मिलेगी। बेंगलुरु की फ्लाइट रविवार, सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को मिलेगी।

यह फ्लाइट दोपहर 12:55 पर आएगी और 1:30 पर वापस जाएगी। मुंबई की फ्लाइट की सुविधा भी पूरे सप्ताह मिलेगी। यह फ्लाइट दोपहर 1:35 पर आएगी और 2:15 पर प्रस्थान करेगी।

शहरियों की हवाई सुविधाओं की उम्मीदों पर फिर एक बार पानी फिर गया। उम्मीद जताई जा रही थी कि नए विंटर शेड्यूल में जून में बंद हुई हैदराबाद की उड़ान की सुविधा फिर से मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पिछले कई माह से दिखाया जा रहा जेवर की उड़ान का सपना भी पूरा नहीं हो सका है। थोड़ी राहत यह मिली है कि बेंगलुरु की उड़ान सप्ताह में तीन दिन के बजाय अब चार दिन मिलेगी।

मई 2023 में 150 करोड की लागत से अहिरवां चकेरी में बने नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। नए टर्मिनल पर यात्री सुविधाएं बढ़ने से उम्मीद की जा रही थी कि यहां से शहरियों को अन्य शहरों के लिए फ्लाइट की सुविधाएं मिलेंगी। दिल्ली के लिए सुबह और शाम, कोलकाता और अन्य शहरों के लिए फ्लाइट की सुविधा की मांग होती रही है।

सांसद भी उड्ड्यन मंत्री से लगातार यहां से फ्लाइट बढ़ाने की मांग करते रहे हैं। यहां से लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण संभावना जताई जा रही थी कि विंटर शेड्यूल में जून में बंद हुई हैदराबाद और जेवर के लिए फ्लाइट की सुविधा मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सोमवार देर रात विंटर शेड्यूल जारी किया गया। इसमें हैदराबाद और जेवर की फ्लाइट नहीं मिल सकी। बस शहरियों को इस पर संतोष करना पडेगा कि बेंगलुरू की उडा़न की सुविधा एक दिन और बढ़ गई।

नए शेड्यूल में शहरियों को हैदराबाद की फ्लाइट की सुविधा नहीं मिली है, जबकि विंटर शेड्यूल में शहर से यह फ्लाइट मिलने की बात कही जा रही थी। नए शेड्यूल के मुताबिक दिल्ली की फ्लाइट सुबह 11:25 पर आकर दोपहर 12:00 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।

यह सुविधा पूरे सप्ताह मिलेगी। बेंगलुरु की फ्लाइट रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को मिलेगी। यह फ्लाइट दोपहर 12:55 पर आएगी और 1:30 पर वापस जाएगी। मुंबई की फ्लाइट की सुविधा भी पूरे सप्ताह मिलेगी। यह फ्लाइट दोपहर 1:35 पर आएगी और 2:15 पर प्रस्थान करेगी।

पिछले पांच साल में उड़ान भरने वाले यात्रियों की स्थिति

वित्तीय वर्ष यात्रियों की संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले वृद्धि
2021-22 1,75,268 177.6%

2022-23 2,54,903 45.4%
2023-24 2,84,314 11.5%

2024-25 3,22,252 13.3%
2025-26 3,63,944 12.9%

स्रोत: चकेरी एयरपोर्ट ट्रैफिक डेशबोर्ड, एएआइ के मासिक आंकड़ों पर आधारित