विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘मेरे बाप का चरित्र खराब था…’, कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बेटे का कबूलनामा- डर था कहीं जायदाद न बंट जाए

Published: Thu, 24 Sep 2026 01:52 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2026 03:27 PM (IST)

बेटे सुब्रत ने बुधवार रात दवा कारोबारी पिता की हत्या कराने का गुनाह कबूल कर लिया है। उसने 40-50 लाख ...और पढ़ें

HighLights

  1. बेटे सुब्रत ने पिता की हत्या का गुनाह कबूला।

  2. 40-50 लाख के कर्ज और संपत्ति बंटवारे का डर था।

  3. नौकर विशाल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

जागरण संवाददाता, कानपुर। दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटे सुब्रत ने बुधवार को रात ढाई बजे पिता की हत्या कराने का गुनाह स्वीकार किया। उसी ने आरोपित विशाल को घर की चाबी दी थी।

उसने साजिश के तहत तकिया से मुंह दबाकर मारने के लिए कहा था। पुलिस के मुताबिक, सुब्रत पर 40-50 लाख रुपये का लोन था। हर महीने लगभग 55 हजार की किस्त जाती थी।

सुब्रत ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का चरित्र का खराब था। डर था कि कोई औरत गर्भवती न हो जाए, जिससे उसकी संपत्ति का बंटवारा न करना पड़ जाए।

इसी वजह से सुब्रत ने नौकर के साथ मिलकर तीन माह पहले ही पिता की हत्या की साजिश रची और विशाल ने गुमटी से डुप्लीकेट चाबी बनवाई। इसके बाद असली चाबी को घटना से पहले विशाल को दी और डुप्लीकेट खुद रखी थी। सुब्रत की प्लानिंग थी कि पहले हत्या की साजिश का आरोप कारोबारी के भाई पर लगाना था। हालांकि बाद में सारा खेल पलट गया।

शालू ने पुलिस से कहा- सुब्रत को जाने दीजिये

कस्टडी रिमांड के दौरान रात में शालू ने एक बार पुलिस से कहा था कि सर मैं तो जेल जा रही हूं। सुब्रत को जाने दीजिए। मुझे जेल भेज दिया जाए। पुलिस की अब तक की जांच में शालू बेकसूर है। पुलिस कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट भेजेगी।

Kanpur Vineet Minocha Murder  (1)

छह सदस्यीय टीम ने तैयार किए थे 200 सवाल

पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के लिए सवालों की विस्तृत सूची तैयार की थी। थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी और विचेवक समेत छह पुलिसकर्मियों की टीम ने करीब 200 सवाल तैयार किए।

इनमें हत्या से पहले आरोपियों के संपर्क, मोबाइल लोकेशन, बातचीत, पैसों के लेनदेन, फ्लैट में आने-जाने और घटना के बाद की गतिविधियों से जुड़े सवाल शामिल थे।

80403948

विशाल के बयान से बदल गया केस का रुख

बता दें कि बुधवार को रिमांड के दौरान विशाल के बयान से केस का पूरा रुख बदलकर रख दिया। पहले जहां पकड़े जाने पर उसने शालू का नाम लेकर हत्या करने और इसके बदले छह लाख रुपये देने की बात कही थी। वहीं रिमांड के दौरान बुधवार को उसने बताया कि विशाल ने ही पिता विनीत मिनोचा की हत्या करने के नाम पर छह लाख रुपये देने की बात कही थी।

इसके बाद पुलिस ने सुब्रत को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की। फिर सुब्रत ने देर रात पिता की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। 

यह भी पढ़ें- कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड में नया मोड़: बेटा सुब्रत गिरफ्तार, बहू शालू की जल्द होगी रिहाई