विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में दौड़ लगा रहे सेना भर्ती के अभ्यर्थी को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हो गई मौत

Published: Fri, 17 Jul 2026 04:12 PM (GMT+05:30)

कानपुर में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 28 वर्षीय युवक राजेंद्र को किसान नगर रोड पर एक तेज रफ्तार ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर। सेना भर्ती की तैयारी को लेकर दौड़ लगा रहे युवक को शुक्रवार तड़के किसान नगर रोड पर ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

वहीं साथ में दौड़ लगा रहा मित्र टक्कर लगने से चुटैहिल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ट्रक समेत चालक की तलाश कर रही है।

जमरेही निवासी किसान सइकु सविता का 28 वर्षीय बेटा राजेंद्र उर्फ बलराम सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। पिता ने बताया कि राजेन्द्र प्रतिदिन सुबह किसान नगर रोड पर दौड़ का अभ्यास करने जाता था।

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वह जामू निवासी मित्र पंकज के साथ दौड़ लगाता हुआ बिधनू नहर पुल की ओर जा रहा था। तभी नहर झाल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से राजेन्द्र पहिये के नीचे आकर कुचल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं उसका साथी पंकज चुटैहिल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें- कौशांबी में दर्दनाक हादसा : शादी समारोह में टेंट लगाते समय युवक की करंट से मौत, हाईटेंशन लाइन से छू गया लोहे का पाइप