विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर से दिल्ली के लिए चलेगी एक और ट्रेन, इटावा-औरैया के यात्रियों का भी सफर होगा आसान

Published: Thu, 24 Sep 2026 07:51 PM (IST)

रेलवे बोर्ड ने कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई दैनिक रात्रिकालीन ट्रेन सेवा को मंजूरी दे दी ...और पढ़ें

कानपुर से दिल्ली के लिए चलेगी एक और ट्रेन।

कानपुर से दिल्ली के लिए चलेगी एक और ट्रेन।

HighLights

  1. कानपुर-आनंद विहार के बीच नई दैनिक रात्रिकालीन ट्रेन स्वीकृत।

  2. ट्रेन रात में कानपुर से चलकर सुबह दिल्ली पहुंचेगी।

  3. इटावा, औरैया, अलीगढ़ यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड ने कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई दैनिक रात्रिकालीन ट्रेन सेवा को स्वीकृति दी है। 14153/14154 नंबर की कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल मेल रोजाना संचालित होगी।

खास बात यह है कि ट्रेन रात में कानपुर से रवाना होकर सुबह दिल्ली पहुंचेगी। अभी तक श्रमशक्ति दिल्ली के बाद से ये दूसरी ट्रेन है, जो रात में कानपुर से आनंदविहार जाएगी।

अभी तक जारी सूचना के अनुसार कानपुर से रात 8:40 बजे रवाना होने वाली 14153 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार मेल अगले दिन सुबह 4:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

वापसी में 14154 आनंद विहार-कानपुर सेंट्रल मेल रात 11:25 बजे आनंद विहार से चलेगी और सुबह 7:25 बजे कानपुर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन करीब 428 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

इटावा, औरैया और अलीगढ़ बेल्ट को भी सीधा लाभ

नई ट्रेन का सबसे बड़ा स्थानीय फायदा कानपुर के साथ औरैया क्षेत्र के फफूंद, इटावा, फिरोजाबाद-टुंडला, हाथरस और अलीगढ़ के यात्रियों को मिलेगा। ट्रेन फफूंद, इटावा, टुंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद में ठहरेगी। इससे इन शहरों से दिल्ली-एनसीआर जाने वाले यात्रियों को रात में सीधी रेल सेवा का विकल्प मिलेगा।

दिल्ली रूट पर बढ़ेगा विकल्प
कानपुर सेंट्रल से दिल्ली के बीच बड़ी संख्या में दैनिक यात्री आवागमन करते हैं। नई ट्रेन शुरू होने से इस रूट पर यात्रियों को एक और नियमित विकल्प मिलेगा। विशेष रूप से रात में सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा उपयोगी होगी।

लंबे समय से कानपुर से दिल्ली तक रात की सेवा के लिए ट्रेन की मांग हो रही थी, जिसे बोर्ड को अवगत कराया था। ट्रेन की घोषणा से कानपुर के अलावा आसपास के जिले के लोगों को भी फायदा मिलेगा। नोटिफिकेशन आने के बाद ही ट्रेन की संचालन की तिथि की घोषणा की जा सकेगी। -डॉ. शिवम शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज।