अपनी चमड़ी, अपनी दमड़ी से लडऩा है लोकसभा चुनाव : जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री जुटाई निधि समर्पण राशि पार्टीजनों में भरी ऊर्जा बोले अब चुनाव तक हमें नहीं बैठना।
By AbhishekEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 12:18 AM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 11:49 AM (IST)
कानपुर, जागरण संवाददाता। लोकसभा चुनाव में पूरा दम झोंक चुकी भाजपा हर तरह से कार्यकर्तायों का समर्पण चाहती है। यहां निधि समर्पण राशि जुटाने आए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा ने पार्टीजनों में जोश भरते हुए कहा कि हमें चुनाव होने तक बैठना नहीं है। अपनी चमड़ी, अपनी दमड़ी से चुनाव लडऩा है।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को किदवई नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मैं यहां निधि समर्पण दिवस योजना के अंतर्गत आपसे सहयोग राशि लेने आया हूं। यह योजना 10 से 30 मार्च तक चलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी प्रकार की नकद राशि नहीं ले रही है। सभी राशि चेक के माध्यम से भाजपा उत्तर प्रदेश के नाम से दी जाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है।
हम सबको पुन: एक बार और बहुमत के साथ केंद्र में मोदी सरकार बनानी है। जनता हमारे साथ है, फिर भी हमें अपने परिश्रम में कोई कसर नहीं रखनी है। उप्र एक बड़ा राज्य है। यहां लोकसभा की 80 सीटें हैं, इसलिए हमारी जिम्मेदारी भी बड़ी है। बड़ी जीत का बड़ा सेहरा भी हम सबके सिर बंधने वाला है। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, जबकि संचालन क्षेत्रीय महामंत्री मुखलाल पाल ने किया। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन च्योति, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, नीलिमा कटियार, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, मुकेश राजपूत, अशोक दोहरे, देवेश कोरी, डॉ. अरुण पाठक उपस्थित थे।
मोदी ने की कानपुर रैली की तारीफ
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निराला नगर स्थित रेलवे मैदान में जनसभा की थी। यहां जुटी भीड़ और उत्साह से प्रधानमंत्री काफी प्रसन्न हुए हैं। इसकी जानकारी प्रभारी जेपी नड्डा ने बैठक में दी। उन्होंने बताया कि कानपुर की जनसभा वाले दिन ही पार्टी की दिल्ली में बैठक भी थी। वहां मोदी जी ने विशेष कानपुर का नाम लेकर बधाई दी और कहा कि कानपुर का उत्साह जबरदस्त था। इसके लिए मैं क्षेत्रीय इकाई को बधाई देता हूं।
अब लगातार होंगे सम्मेलन
प्रदेश प्रभारी ने सांसद, विधायक, लोकसभा चुनाव प्रभारी, संयोजकों और क्षेत्रीय पदाधिकारियों से अलग-अलग बैठक कर हाल जाना। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही पार्टी युवा, महिला, पिछड़ा, किसान, अनुसूचित सम्मेलन करने वाली है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें