Move to Jagran APP

स्वच्छ भारत मिशन को जल निगम का ठेंगा

जागरण संवाददाता, कानपुर : सरकार के अभियान को सरकारी विभाग ही चपत लगाने में जुटे हैं। स्व

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Dec 2017 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 22 Dec 2017 03:00 AM (IST)
स्वच्छ भारत मिशन को जल निगम का ठेंगा
स्वच्छ भारत मिशन को जल निगम का ठेंगा

जागरण संवाददाता, कानपुर : सरकार के अभियान को सरकारी विभाग ही चपत लगाने में जुटे हैं। स्वच्छ भारत मिशन चलाकर हर जगह सफाई के लिए सरकार का जोर है। मगर, जल निगम की लापरवाही की वजह से शहर के प्रमुख स्थल जेके मंदिर से गंदगी पैर पसारती जा रही है। नगर निगम के नोटिस का भी कोई असर नहीं है।

loksabha election banner

जेके मंदिर शहर का प्रमुख स्थल है। यहां हर दिन लोग पहुंचते हैं। इसकी ठीक पीछे की ओर बस्ती से लोअर गंगा कैनाल होकर गुजरती है। कई दिन से इसमें लीकेज है, जिसकी वजह से वहां जलभराव है। नगर निगम ने लीकेज ठीक करने के लिए कई बार जल निगम अधिकारियों को पत्र लिखा। उन्हें नोटिस भी दे दिया। इसके बाद भी विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। लीकेज की वजह से जलभराव बढ़ रहा है। वहां दलदल जैसी स्थिति बन रही है। रात के अंधेरे में लोग वहां मृत पशु भी फेंक रहे हैं। अब बदबू उठने से क्षेत्रवासियों को परेशानी हो रही है। जल निगम इस सबसे बेफिक्र है। वह लीकेज ठीक नहीं करा रहा। नगरायुक्त अविनाश सिंह का कहना है कि कैनाल के लीकेज को ठीक करने के लिए कई पत्रों के बाद नोटिस भी दिया जा चुका है। अब भी इन्हें समस्या का समाधान नहीं किया तो विभाग के आला अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.