Move to Jagran APP

कन्नौज: सात फेरों से पहले दूल्हे ने रखी बाइक की मांग तो रूठ गई दुल्हन, शादी से इन्कार कर लौटाई बरात

Bride Refused to Marriage थाना क्षेत्र के जगतापुर गांव निवासी किसान ने बताया कि उसने बेटी की शादी ठठिया के सिखवापुर गांव निवासी युवक से तय की थी। सोमवार रात बरात उनके दरवाजे पर पहुंची तभी आरती के समय दूल्हे ने बाइक की मांग कर दी।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 08:10 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 08:10 PM (IST)
कन्नौज: सात फेरों से पहले दूल्हे ने रखी बाइक की मांग तो रूठ गई दुल्हन, शादी से इन्कार कर लौटाई बरात
कन्नौज की शादी में दुल्हन ने किया इन्कार।

कन्नौज, जेएनएन। Bride Refused to Marriage शादियों में अक्सर ऐसे किस्से सुनने में आते हैं जिन्हें खबर या सुर्खियां बनने में देर नहीं लगती। किसी-किसी किस्से में फेरे भी हो जाते हैं, लेकिन ऐन मौके पर कोई न कोई पक्ष शादी से इन्कार कर देता है। अब ऐसा क्यों है इसके पीछे सबकी अपनी-अपनी वजह है। बहरहाल, इस खबर में हम बात कर रहे हैं कन्नौज की एक शादी जहां दुल्हन ने बरात काे लौटा दिया। दरअसल, यहां जब दूल्हे ने फेरे से पहले दुल्हन पक्ष से बाइक की मांग कर दी, जिस पर दुल्हन रुठ गई और उसने ऐसी बात कह दी जिसके बाद विवाद और भी बढ़ गया। 

prime article banner

यह है पूरा मामला: थाना क्षेत्र के जगतापुर गांव निवासी किसान ने बताया कि उसने बेटी की शादी ठठिया के सिखवापुर गांव निवासी युवक से तय की थी। सोमवार रात बरात उनके दरवाजे पर पहुंची, तभी आरती के समय दूल्हे ने बाइक की मांग कर दी। तब लड़की के पिता ने यह कहते हुए असमर्थता जताई कि शादी तय करते समय जो मांगें की गईं थीं वे सभी पूरी की जा रही हैं। इसके बाद भी दूल्हा बाइक की जिद पर अड़ा रहा। हालांकि इस हंगामे के दौरान दूल्हे को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब इस हंगामे के स्वर दुल्हन के कान तक पहुंचे तब उसने मामले में हस्तक्षेप किया।  

दुल्हन की बता से बढ़ गया विवाद: काफी देर चली नोकझाेंक तब और बढ़ गई जब मामले में दुल्हन की इंट्री हुई। दूल्हे की जिद के आगे दुल्हन ने कहा कि उसे भी चढ़ावे में काफी कम जेवर मिला है। यह सुनते ही एक अजीब सा सन्नाटा खिंच गया और उसके बाद मामला और बढ़ गया। तभी दुल्हन ने अपना फैसला सुनाते हुए स्पष्ट कर दिया कि उसे शादी नहीं करनी। 

बुलाई गई पंचायत:  विवाद को बढ़ता देख दुल्हन ने फेरे लेने से भी इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों के लोग रातभर पंचायत में जुटे रहे, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। मंगलवार तड़के बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

इनका ये है कहना: थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं हुई। शिकायत मिलने पर जांच के बाद दोषी पक्ष पर कार्रवाई की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.