Indian Railway: प्रवासियों की वापसी के लिए मुंबई से छपरा और गोरखपुर तक चलेंगी नई ट्रेनें, जानिए- क्या है शेड्यूल
काेरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस बार रेलवे ट्रेनें नहीं बंद करेगा बल्कि प्रवासियों की वापसी के लिए नई ट्रेनों का संचालन मुंबई से शुरू कर दिया है। इन ट्रेनों का ठहराव कानपुर में भी है।
By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 07:47 AM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 07:47 AM (IST)
कानपुर, जेएनएन। मुंबई में कोविड संक्रमण के बिगड़ते हालातों के बीच रेलवे इस बार ट्रेनों का संचालन नहीं रोकेगा। जो ट्रेनें पहले से चल रही हैं, वह तो चलती रहेंगी। इसके साथ ही प्रवासियों की वापसी के लिए सीमित फेरों के लिए नई ट्रेनें भी शुरू की जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को छपरा और गोरखपुर समेत कई जगहों के लिए एक फेरे की ट्रेन शुरू की गई।
- -ट्रेन संख्या 01195 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से 16 अप्रैल की सुबह 8:40 बजे चलकर दादर, कल्याण, खंडवा, सतना और बांदा के रास्ते शनिवार की दोपहर 1:10 बजे सेंट्रल आएगी और दोपहर 3:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 17 अप्रैल को लखनऊ से शाम 6:30 बजे चलकर शाम 8:20 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और सोमवार की सुबह 3:35 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल पहुंचेगी।
- -ट्रेन संख्या 01197 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 16 और 21 अप्रैल की दोपहर 2:30 बजे चलकर ठाणे, सूरत, रतलाम, कोटा, आगरा फोर्ट, टूंडला होते हुए दूसरे दिन रात 8:55 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह 10:50 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में छपरा से यह ट्रेन 19 अप्रैल की सुबह 5:40 बजे चलकर शाम 5:10 बजे कानपुर सेंट्रल और दूसरे दिन देर रात 12:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।
- -ट्रेन संख्या 01453 पुणे से 16, 23 और 30 अप्रैल शुक्रवार की शाम 8:20 बजे चलकर जबलपुर, सतना के रास्ते अगली रात 1:15 बजे सेंट्रल और रविवार की सुबह 9:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से 18, 25 अप्रैल और दो मई को ट्रेन रविवार की दोपहर एक बजे चलकर रात 8:50 बजे कानपुर सेंट्रल और मंगलवार की सुबह पांच बजे पुणे पहुंचेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें