12 से चलेंगी स्वर्ण शताब्दी, वंदे भारत समेत 11 स्पेशल ट्रेनें, 10 सितंबर तक कराएं आरक्षण
लॉकडाउन के बंद हुईं ट्रेनों को धीरे-धीरे पटरी पर उतारा जा रहा है इसी कड़ी में भारतीय रेल मंत्रालय ने 80 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 09:54 AM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 09:54 AM (IST)
कानपुर, जेएनएन। रेल मंत्रालय ने देश भर में 80 (40 जोड़ी) विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसमें स्वर्ण शताब्दी, वंदेभारत समेत 11 जोड़ी ट्रेनें कानपुर से होकर चलेंगी। 12 सितंबर से शुरू हो रही इन ट्रेनों में यात्री 10 सितंबर से टिकट आरक्षित करा सकेंगे। यह सभी ट्रेनें स्पेशल हैं और अपने पूर्व निर्धारित समय और गंतव्य तक चलाई जाएंगी।
यह ट्रेनें चलेंगी
- -जयपुर प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 02303/04
- -गोरखपुर दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 02571/72
- -भागलपुर से दिल्ली विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 02367/68
- -मधुपुर से दिल्ली ट्रेन संख्या 02465/66
- -गोखरपुर से कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 05003/04
- -गोरखपुर से यशवंतपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 02591/92
- -प्रयागराज से नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 02275/76
- -कानपुर सेंट्रल से भिवानी काङ्क्षलदी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 04723/24
- -वाराणसी से नई दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 02435/36
- -जयनगर से नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन संख्या 02561/62
- -लखनऊ से नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी ट्रेन संख्या 02003/04
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें