विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंडर-14 फुटबॉल खिलाड़ियों को यूरोप का टिकट दिलाएगी इंडिया खेलो फुटबॉल प्रतियोगिता

By Shaswat GuptaEdited By:
Published: Thu, 18 Mar 2021 01:33 PM (IST)

एकदिवसीय जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलेगी दस टीमें। पूर्व फुटबॉल खिलाड़ियों के नाम पर रखा गया टीमों का नाम। इस ...और पढ़ें

20 मार्च को होने वाली ग्रीनपार्क स्टेडियम में इंडिया खेलो फुटबॉल प्रतियोगिता की प्रतीकात्मक तस्वीर।
20 मार्च को होने वाली ग्रीनपार्क स्टेडियम में इंडिया खेलो फुटबॉल प्रतियोगिता की प्रतीकात्मक तस्वीर।

कानपुर, जेएनएन। जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 20 मार्च को ग्रीनपार्क स्टेडियम में इंडिया खेलो फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जूनियर अंडर-14 खिलाड़ियों को मंच देने के मकसद से होने वाली एकदिवसीय प्रतियोगिता में विजेता टीम को यूरोप जाने का मौका मिलेगा। यह बातें इंडिया खेलो फुटबॉल के राजेंद्र तिवारी ने कही।

उन्होंने बताया कि विभिन्न जोन की विजेता टीमों के बीच दिल्ली, मुबंई, कोलकाता और बंगलूरू में मुकाबले खेले जाएंगे। फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अजीत सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में दस टीमों के बीच मुकाबले होंगे। पूर्व खिलाड़ियों के नाम पर टीमों का नाम रखा गया है। ताकि युवा पीढ़ी शहर के उन खिलाड़ियों के बारे में जान सके, जिन्होंने शहर का नाम फुटबॉल जगत में रोशन किया। जेएनटी संस्था के प्रबोध शर्मा ने बताया कि क्रिकेट के साथ फुटबॉल को बढ़ाने की मंशा से टूर्नामेंट कराया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में सफल होने वाली टीम को यूरोप क्लब में एक महीने के लिए प्रशिक्षण हासिल करने के लिए भेजा जाएगा। जेएनटी संस्था के तालिब खान ने बताया कि प्रतियोगिता में यशपाल खेरा इलेवन, मोहम्मद शरीफ इलेवन, डीबी थापा इलेवन, रमाशंकर इलेवन, राजकुमार इलेवन, सुनील कुमार इलेवन, वीरेंद्र कुमार इलेवन, सुरेश चंद्र इलेवन, मोहम्मद रईस जाफरी इलेवन, एके आचार्य इलेवन की टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। यह प्रतियोगिता जूनियर खिलाड़ियों के सपनों को पूरा करेगी।