Move to Jagran APP

दिन में खिली धूप से राहत, रात में गिरा पारा

जागरण संवाददाता, कानपुर: दिन में गुनगुनी धूप लोगों को जहां राहत पहुंचा रही है। वहीं रात में पड़ने वा

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Dec 2017 10:25 PM (IST)Updated: Sat, 09 Dec 2017 10:25 PM (IST)
दिन में खिली धूप से राहत, रात में गिरा पारा
दिन में खिली धूप से राहत, रात में गिरा पारा

जागरण संवाददाता, कानपुर: दिन में गुनगुनी धूप लोगों को जहां राहत पहुंचा रही है। वहीं रात में पड़ने वाली सर्दी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में शीतलहर लोगों के लिए मुसीबत बनेगी। इसके अलावा तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

loksabha election banner

इन दिनों मौसम का मिजाज लोगों को आंशिक राहत का अहसास करा रहा है। दरअसल सुबह के समय खिली धूप लोगों के लिए राहत का काम कर रही है। शनिवार को भी दिनभर लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। हालांकि रात में फिर मौसम में ठंडक का असर देखा गया। इस बीच अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट देखी गई। ये 9.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो कि सामान्य से कम रहा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक की मानें तो आने वाले दिनों में धूप तो खिली रहेगी लेकिन शीतलहर लोगों को परेशान कर सकती है। इसके अलावा बारिश की संभावनाएं भी बन रही हैं। रात को पड़ने वाली ठंड में भी इजाफा हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.