कोविड गाइड लाइन का हवाई सफर पर असर, मुंबई फ्लाइट फिर रद्द, दिल्ली-बेंगलुरू आयी
चकेरी एयरपोर्ट पर शनिवार को विमानन कंपनी इंडिगो ने भी अपनी मुंबई फ्लाइट रद्द कर दी । अधिकारियों ने बताया कि इसकी सूचना यात्रियों को शुक्रवार को ही फोन और मैसेज के जरिए दे दी गई थी ।
कानपुर, जागण संवाददाता। मुंबई की फ्लाइट शनिवार को फिर रद्दद हो गई जबकि दिल्ली और बेंगलुरू की फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर आयी और गईं। यात्री लोड के चलते मुंबई की फ्लाइट रद्दद की जा रही है। शुक्रवार को इंडिगों की मुंबई फ्लाइट आयी थी लेकिन स्पाइस जेट की मुंबई फ्लाइट रद्द थी।
चकेरी एयरपोर्ट पर शनिवार को विमानन कंपनी इंडिगो ने भी अपनी मुंबई फ्लाइट रद्द कर दी। अधिकारियों ने बताया कि इसकी सूचना यात्रियों को शुक्रवार को ही फोन और मैसेज के जरिए दे दी गई थी। जबकि विमानन कंपनी स्पाइस जेट की मुंबई फ्लाइट कई दिनों से निरस्त चल रही है।अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली और बेंगलुरू की फ्लाइट में यात्रियों को कोविड गाइड लाइन से यात्रा की अनुमति दी जा रही है। सोमवार को आने वाली फ्लाइट पर निर्णय यात्री लोड और मौसम को देखते हुए लिया जाएगा।