Move to Jagran APP

India Toy Fair के लिए देश में चुने गए तीन स्कूलों में केंद्रीय विद्यालय आइआइटी कानपुर का भी नाम

इंडिया टॉय फेयर के लिए केंद्रीय विद्यालय जेएनयू कैंपस केंद्रीय विद्यालय गुरुग्राम और कानपुर का केंद्रीय विद्यालय आइआइटी को चुना गया है। केंद्रीय विद्यालय आइआइटी के छात्र-छात्राएं खिलौनों के माध्यम से प्रतिभा दिखाएंगे। दो फरवरी को केवी में टॉय फेयर आयोजित हुआ था।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 01:55 PM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 01:55 PM (IST)
India Toy Fair के लिए देश में चुने गए तीन स्कूलों में केंद्रीय विद्यालय आइआइटी कानपुर का भी नाम
प्रधानमंत्री देंगे वोकल फॉर लोकल का संदेश।

कानपुर, जेएनएन। मानव संसाधन मंत्रालय समेत अन्य मंत्रालयों के सहयोग से देश में पहली बार आयोजित होने वाले इंडिया टॉय फेयर के लिए देश में चुने गए तीन स्कूलों में कानपुर के आइआइटी का केंद्रीय विद्यालय भी शामिल है। अब इसमें केंद्रीय विद्यालय के छात्र छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और अपने खिलौने के माध्यम से जीत हासिल करेंगे।

loksabha election banner

इंडिया टॉय फेयर के लिए पूरे देश से तीन केंद्रीय विद्यालयों का चयन किया गया है। इसमें केंद्रीय विद्यालय जेएनयू कैंपस, केंद्रीय विद्यालय गुरुग्राम और कानपुर का केंद्रीय विद्यालय आइआइटी भी शामिल है। वर्चुअल रूप से यह फेयर 27 फरवरी से शुरू होकर दो मार्च तक होगा। इस फेयर का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व प्रदर्शनी में शामिल होने वाले लोगों को वोकल फॉर लोकल व आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए संदेश भी देंगे।

केंद्रीय विद्यालय आइआइटी के प्रधानाचार्य आरएन वडालकर ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है, कि वह देश में पहली बार शुरू हो रहे इंडिया टॉय फेयर में अपने खिलौनों को प्रदर्शित कर सकेंगे। केंद्रीय विद्यालय के 15 छात्र-छात्राएं खुद से तैयार किए गए खिलौनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

दो फरवरी को हुआ था मेला

दो फरवरी को केवी आइआइटी में इंडिया टॉय फेयर आयोजित हुआ था, जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खिलौनों का प्रदर्शन किया था। उनमें से निर्णायक मंडल के सदस्यों ने 15 सर्वश्रेष्ठ खिलौनों को चुना था।

फेयर में दिखेंगे ये खिलौने : वेव मेकर, स्टारी क्यूब, सिलेक्टेड जूलिया, इरीगेशन टॉय ट्रक, टचिंग स्टेट डिवाइस, रिवॉल्विंग व्हील, पपेट शो, सरफेस एरिया, डिक्शनरी बोर्ड, एलीमेंट बाइट्स, बैलून हॉवरक्रॉफ्ट, फन विद नॉलेज, इंडियन रेलवेज, सेव द चिकन, कोविड रक्षक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.