मांगें पूरी करें नहीं तो 23 को लखनऊ में धरना
कानपुर: कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उप्र के तत्वावधान में शिक्षकों और कर्मचारियों ने नाना
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Mar 2018 10:40 PM (IST)Updated: Fri, 16 Mar 2018 10:40 PM (IST)
कानपुर: कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उप्र के तत्वावधान में शिक्षकों और कर्मचारियों ने नानाराव पार्क स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगें 22 मार्च तक पूरी नहीं हुई तो 23 मार्च को लखनऊ स्थित जीपीओ पार्क में धरना दिया जाएगा। मंडल अध्यक्ष रमाकांत मिश्र ने कहा कि कर्मचारी अपना हक मांग रहे हैं, उन्हें सरकार नहीं दे रही है। अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा। मांगें पूरी करनी होगी। इस अवसर पर संयोजक अरविंद कुरील, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नितिन गुप्ता, सुरेंद्र सिंह सेंगर, दिलीप सिंह सचान, अखिलेश कुमार मिश्र, शाकिर खां, केएल मिश्र, राजकिशोर मिश्रा आदि रहे।- (जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें