विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanpur News: कानपुर में ईद पर सड़क पर नमाज अदा करने पर बाबूपुरवा और बजर‍िया थाने में करीब 1700 लोगों पर FIR

By Prabhapunj MishraEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Thu, 27 Apr 2023 03:41 PM (IST)

कानपुर में ईद के मौके पर सड़क पर नमाज अदा करने के मामले में आज 300 लोगों पर मुकदमा दर्ज ...और पढ़ें

Kanpur News: कानपुर में सड़क पर अदा की गई थी ईद की नमाज
Kanpur News: कानपुर में सड़क पर अदा की गई थी ईद की नमाज

कानपुर, जेएनएन। ईद पर जाजमऊ स्थित ईदगाह के बाहर दादा मियां मजार रोड पर रोक के बावजूद नमाज पढ़ने पर बुधवार शाम चौकी प्रभारी राजबहादुर सिंह ने इंतजामियां ईदगाह जाजमऊ कमेटी और 200 से 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 

यह एफआईआर कानपुर के बाबूपुरवा थाने के बेगमपुरवा चौकी प्रभारी की तहरीर पर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक थी, फिर भी कुछ लोगों ने ऐसा किया। फोटो और वीडियो मंगाए हैं। उससे इनकी पहचान की जाएगी।

इसके बाद मरकजी ईदगाह बेनाझाबर में रोक के बावजूद सड़क पर नमाज पढ़ने पर ईदगाह कमेटी और उनके सदस्यों समेत 1500 लोगों के खिलाफ तहरीर देकर बजरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। ईद पर बेनाझाबर स्थित बड़ी ईदगाह के बाहर पुलिसकर्मियों के मना करने के बाद भी लोग नहीं माने और सड़क पर बैठकर नमाज पढ़ने लगे।

जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया और जाम लगने लगा। जिसे लेकर एसएसआई ओमवीर सिंह ने ईदगाह कमेटी सहित 1500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।