Move to Jagran APP

ICAI Chunav: वोट करने के मामले में राजस्थान अव्वल, उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर, जानिए कहां पड़े कितने वोट

इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया (आइसीएआइ) के चुनाव के बाद लखनपुर स्थित सीए भवन में मतपेटियां आने लगी हैं। सात राज्यों से मतपेटियां आने के बाद 16 दिसंबर से मतगणना शुरू की जाएगी। कानपुर में होने वाली वोटों की गिनती वरीयता के आधार पर होगी।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 10:34 AM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 05:38 PM (IST)
ICAI Chunav: वोट करने के मामले में राजस्थान अव्वल, उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर, जानिए कहां पड़े कितने वोट
आइसीएआइ के हुए चुनाव से सम्बंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जागरण संवाददाता। इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया (आइसीएआइ) के चुनाव शनिवार को होने के बाद रविवार से मतपेटियां कानपुर आने लगी हैं। यहां उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान से मतपेटियां आएंगी। इन्हें लखनपुर स्थित सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के मुख्यालय में रखा जाएगा। वोटों की गणना 16 दिसंबर को शुरू होगी। पूरे रीजन में 25,887 वोट पड़े हैं।

loksabha election banner

चार्टर्ड अकाउंटेंट के केंद्रीय परिषद और सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के सदस्यों के चुनाव के लिए वोट पड़ चुके हैं। सातों प्रदेश में हुए मतदान के बाद मतपेटियों का आना शुरू हो गया है। रविवार को कानपुर के आसपास के जिलों से मतपेटियों को लाया गया। अधिकारियों के मुताबिक सभी जगह से मतपेटियां चल चुकी हैं। इन्हें लाने में अभी दो दिन समय लग सकता है। इन सभी को मुख्यालय में रखा जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा वोट राजस्थान में पड़े हैं। वहां 9,661 चार्टर्ड अकाउंटेंट ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दूसरे नंबर उत्तर प्रदेश रहा। यूपी के 7,472 चार्टर्ड अकाउंटेंट ने वोट डाले। अभी दूसरे रीजन में सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के प्रत्याशियों को जिन लोगों ने वोट डाले हैं, उनके वोट भी लाए जाएंगे जिन्हें इसमें जोड़ा जाएगा।

इस तरह पड़े वोट

राज्य                 मतदान

राजस्थान             9,661

उत्तर प्रदेश           7,472

मध्य प्रदेश           4,754

छत्तीसगढ़            1,720

झारखंड              1,147

बिहार                  678

उत्तराखंड              455

कुल योग             25,887


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.