Move to Jagran APP

17 माह बाद करवा चौथ पर मौत खींच लाई ससुराल, पति ने बेरहमी से कर दिया कत्ल Kanpur News

रसूलाबाद में पत्नी की नृशंस हत्या करने के बाद पति फरार हो गया।

By AbhishekEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 03:38 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 03:38 PM (IST)
17 माह बाद करवा चौथ पर मौत खींच लाई ससुराल, पति ने बेरहमी से कर दिया कत्ल Kanpur News
17 माह बाद करवा चौथ पर मौत खींच लाई ससुराल, पति ने बेरहमी से कर दिया कत्ल Kanpur News

कानपुर देहात, जेएनएन। रसूलाबाद में मायके में रह रही महिला 17 माह बाद करवा चौथ पर पति के पास वापस आई थी लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी मौत यहां तक खींच लाई है। करवा चौथ पर लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखने वाली पत्नी का बेरहमी से उसने कत्ल कर दिया। शुक्रवार की रात हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सीओ और कोतवाल में घटनास्थल पर पहुुंचकर छानबीन की।

loksabha election banner

रसूलाबाद गहिलू तिराहा पर कमलेश गुप्ता अपने परिवार के साथ रहता था। कमलेश का तीस वर्षीय पत्नी प्रतिज्ञा से अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार को प्रतिज्ञा ने भी करवाचौथ का व्रत रखा था और शाम को पूजन किया था। दूसरे दिन शुक्रवार की रात प्रतिज्ञा और कमलेश का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आए कमलेश ने धारदार हथियार से प्रतिज्ञा पर कई वार किए और उसके हाथों की नसें काट दीं। पत्नी की हत्या के बाद आरोपित कमलेश भाग निकला। रात में घटना की जानकारी होते ही सनसनी फैल गई। कोतवाल तुलसीराम पांडेय व सीओ रामशरण सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की है।

17 महीने बाद मायके से वापस आई प्रतिज्ञा

विवाद के चलते प्रतिज्ञा अपनी पांच माह की बेटी सिद्धि को कमलेश के पास छोड़कर मायके कल्याणपुर कानपुर चली गई थी। करीब 17 महीने बाद करवा चौथ पर प्रतिज्ञा वापस आई थी। गुरुवार को त्योहार के दिन तो सब कुछ सामान्य रहा लेकिन दूसरे दिन फिर पति से विवाद हो गया। लोगों की मानें तो पत्नी की हत्या करने के बाद कमलेश सीधे ससुराल कल्याणपुर सास की हत्या करने पहुंच गया। मोहल्ले के लोगों ने महिला की चीख पुकार सुनकर उसे पकड़कर कल्याणपुर पुलिस के हवाले कर दिया। कमलेश मूल रूप से कन्नौज के गुरुसहायगंज का रहने वाला है और रसूलाबाद में तीन साल से मकान बनवाकर अपनी मां के साथ रहता है। कोतवाल तुलसीराम पांडेय आरोपित पति के पकड़े जाने की जानकारी मिल रही है। पुलिस टीम को कल्याणपुर थाने भेजा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.