जहरीली शराब कांड में पुलिस पकड़ से दूर पूर्व विधायक मेदांता में भर्ती
कानपुर के जहरीली शराब कांड में पकड़े सीमा परिहार के भाई रामवीर को पुलिस ने छोड़ दिया और पूर्व विधायक पुलिस के शिकंजे से दूर निकल गए हैं।
कानपुर देहात (जेएनएन)। कानपुर के जहरीली शराब कांड में पकड़े गए पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार के भाई रामवीर को पुलिस ने छोड़ दिया और आरोपित पूर्व विधायक रामस्वरूप सिंह गौर पुलिस के शिकंजे से दूर निकल गए हैं। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस उनकी हालत में सुधार के बाद कार्रवाई का इंतजार कर रही है। इस बीच पुलिस को सीमा परिवार के बेटे और बहन की तलाश है।
पुलिस की पकड़ से दूर पूर्व विधायक
पूर्व विधायक को कानपुर नगर के सचेंडी और कानपुर देहात में जहरीली शराब से हुई मौतों का जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस ने उनके दो पौत्र सहित उन्हें भी आरोपित बनाया था। उनकी 85 वर्ष उम्र और बीमारी को देखते हुए पुलिस ने पहले दिन से ही नरमी बरतनी शुरू कर दी। इसका फायदा उठा परिजन ने उन्हें पहले कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, फिर हृदयरोग संस्थान, उसके बाद सीधे मेदांता अस्तपाल पहुंचा दिया। अब रामस्वरूप सिंह गौर के जिले से गायब होने और एकाएक मेदांता पहुंचने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की परेशानियां बढऩे लगी हैं। इस संबंध में सीओ अकबरपुर एपी श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व विधायक की उम्र अधिक होने तथा बीमार रहने के कारण गिरफ्तारी नहीं की जा सकी थी।
पूर्व दस्यु सुंदरी के भाई को छोड़ा
कानपुर नगर व देहात में जहरीली शराब कांड में पकड़े गए पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार के भाई रामवीर को बुधवार देर रात कानपुर देहात पुलिस ने छोड़ दिया। साथ ही सीमा की बहन के बेटे छोटे सिंह को सिपुर्द करने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। औरैया के दिबियापुर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी सीमा परिहार के भाई रामवीर ङ्क्षसह को कानपुर देहात पुलिस मंगलवार देर रात उठा ले गई थी। पुलिस सीमा के बहन के बेटे छोटे की तलाश में थी लेकिन, वह हाथ नहीं आया था। बुधवार देर रात कानपुर देहात पुलिस पहुंची और रामवीर को साथ लेकर छोटे ङ्क्षसह की तलाश में कुछ स्थानों पर दबिश दी। छोटे ङ्क्षसह हाथ नहीं आया। इस पर पुलिस ने सीमा को दिबियापुर थाने बुलाया और रामवीर को सौंप दिया। सीमा से पुलिस ने कहा है कि वह 24 घंटे के अंदर छोटे ङ्क्षसह को उनके हवाले कर दे। वहीं, सीमा का कहना है कि उनका छोटे ङ्क्षसह से कोई संबंध नहीं है। पुलिस उन्हें व उनके भाई को बेवजह परेशान कर रही है।