Move to Jagran APP

Holi 2021: इस बार सैफई नहीं आए मुलायम, शिवपाल और अखिलेश ने अलग-अलग खेली होली, सजे दो पंडाल

Akhilesh Yadav and Shivpal Ydav Celebrated Holi प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने पिता सुघर सिंह के नाम से बनाए गए एसएस मेमोरियल स्कूल में पंडाल लगाकर होली खेली जहां उनके पुत्र आदित्य यादव भी साथ में रहे।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Mon, 29 Mar 2021 02:40 PM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 10:59 PM (IST)
Holi 2021: इस बार सैफई नहीं आए मुलायम, शिवपाल और अखिलेश ने अलग-अलग खेली होली, सजे दो पंडाल
सैफई में होली खेलने के बाद बैठे शिवपाल यादव और फूलों की होली खेलते अखिलेश यादव।

इटावा, जेएनएन। Akhilesh Yadav and Shivpal Ydav Celebrated Holi देशभर में चर्चित सैफई की मुलायम परिवार की होली में इस बार दो मंच सजे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चाचा प्रो. रामगोपाल यादव और परिवार के सभी सदस्यों के साथ घर पर ही फूलों की होली खेली।

loksabha election banner

वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने पिता सुघर सिंह के नाम से बनाए गए एसएस मेमोरियल स्कूल में पंडाल लगाकर होली खेली, जहां  उनके पुत्र आदित्य यादव भी साथ में रहे।

पूर्व सांसद धर्मेंद्र प्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, कार्तिकेय यादव सहित परिवार के सदस्य अखिलेश यादव की होली में ही मौजूद नजर आए।

चाचा कहीं और खेल रहे होंगे: लंबे समय से शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच चल रहे मतभेदों का असर सैफई की होली में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। सैफई में दो मंच सजने से लोग आपस में चर्चा करते दिखे। चाचा शिवपाल यादव के होली खेलने के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि वह कहीं और होली खेल रहे होंगे।

मुलायम परिवार की होली में पहली बार: जहां होली को गिले-शिकवे भुलाकर मनाया जाने वाला त्योहार माना जाता है, वहीं सैफई में ठीक इसके विपरीत स्थित देखने को मिली। इसका अंदाजा अाप इसी बात से लगा सकते हैं कि अखिलेश के खेमे का कोई सदस्य शिवपाल की होली में नहीं गया। 

प्रत्येक वर्ष समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का संबोधन हुआ करता था, वह संबोधन आज नहीं सुनाई दिया। इस बार समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव अस्वस्थ होने के चलते सैफई की होली में सम्मिलित नहीं हो सके।

सरकार दुर्भावना से काम कर रही: मौका था रंगोत्सव का जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सरकार की कमियां गिनाने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि सरकार दुर्भावना के साथ काम कर रही है।

इटावा में लायन सफारी को आज तक चालू नहीं किया गया यहां के शेर गोरखपुर ले गए हैं। समाजवादियों के कामों को अपनी उपलब्धि बताया जा रहा है। पूरे प्रदेश में किसान और नौजवान परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह अंतिम होली होगी। अगली बार प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.