Move to Jagran APP

पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी की पहल से हॉकी खेल को अब मिलेगी उड़ान

एक नवंबर से शुरू होगी राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी की निशुल्क पाठशाला आॢथक रूप से कमजोर खिलाडिय़ों को मिलेगा लाभहॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के सपने को साकार करने की और पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पाल देवेंद्र कदम बढ़ा दिए हैं।

By Akash DwivediEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 02:29 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 02:29 PM (IST)
पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी की पहल से हॉकी खेल को अब मिलेगी उड़ान
एक नवंबर से निश्शुल्क प्रशिक्षण शुरू करेंगे

कानपुर, जेएनएन। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के सपने को साकार करने की और पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पाल देवेंद्र कदम बढ़ा दिए हैं। वे राष्ट्रीय खेल हॉकी में प्रतिभावान खिलाडिय़ों की खोज करने के लिए एक नवंबर से निश्शुल्क प्रशिक्षण शुरू करेंगे।

loksabha election banner

हॉकी के प्रति समर्पण के लिए देशभर में पहचाने जाने वाले शहर के पाल देवेंद्र ने चकेरी एयरपोर्ट के पास शिव शंकर पुरम में एक नवंबर को आर्थिक रुप से गरीब का वर्तमान बच्चों को प्रशिक्षण देने की योजना बना ली है। वे खिलाडिय़ों को प्रतिदिन हॉकी की बारीकियों से परिचित कराएंगे। कानपुर हॉकी एकेडमी के प्रमुख पाल देवेंद्र ने बताया कि उनका मकसद शहर से हॉकी के बेहतर खिलाडिय़ों की खोज करना है। इसके लिए उन्होंने गरीब बच्चों को चुना जो खेल के प्रति समर्पित रहेंगे और मंच हासिल करने के लिए जुटेंगे। पाल देवेंद्र द्वारा इन खिलाडिय़ों को हॉकी स्टिक, स्पोट्र्स ड्रेस, निशुल्क डाइट के साथ मैदान का भी लाने ले जाने की सुविधा दी जाएगी। आपको बताते चलें कि पाल देवेंद्र शहर में हॉकी को बढ़ाने में खिलाडिय़ों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पहचाने जाते हैं। हाल ही में उनके मार्गदर्शन में 5 साइट राष्ट्रीय हॉकी और जवाहरलाल नेहरू हॉकी टूर्नामेंट का सफल आयोजन हुआ था। हॉकी के प्रति उनके सराहनीय प्रयास को देखते हुए कई बार मेजर ध्यान चंद्र के पुत्र ओलंपियन अशोक ध्यानचंद उनकी तारीफ कर चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.