Move to Jagran APP

अफसरों को नहीं दिखती गंदगी,नगर निगम कानपुर मुख्यालय के पीछे ही लगाया जाता ढेर

नगर निगम के पास ही शहर में साफ सफाई जिम्मेदारी है लेकिन कानपुर में नगर निगम के पास ही गंदगी का ढेर लगा है। यहां से नगर निगम के कई अधिकारी रोज ही निकलते हैैं लेकिन इन्हें यह गंदगी दिखती नहीं। यहीं पर केडीए का सभागार भी है

By Sarash BajpaiEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 03:43 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 03:43 PM (IST)
अफसरों को नहीं दिखती गंदगी,नगर निगम कानपुर मुख्यालय के पीछे ही लगाया जाता ढेर
नगर निगम के पास ही गंदगी के ढेर, लोगों का सांस लेना मुश्किल।

कानपुर, जेएनएन। एक तरफ नगर निगम कानपुर शहर को स्वच्छ रखने को लेकर रात में भी विशेष सफाई अभियान चला रहा है वहीं दूसरी तरफ नगर निगम मुख्यालय मोतीझील के पीछे दो ट्रक से ज्यादा गंदगी का ढेर लगा है। स्थित यह है कि केडीए का सभागार पीछे है। बदबू के कारण कर्मचारियों को सांस लेना दूभर हो जाता है। इस रास्ते से सुबह से लेकर शाम तक आला अफसर निकलते है लेकिन किसी को फैली गंदगी नहीं दिखायी दे रही है। गंदगी के कारण आधा रास्ता तक बंद है।

loksabha election banner

नगर निगम मुख्यालय मोतीझील के पीछे उद्यान विभाग के बाहर आसपास इलाके की गंदगी के ढेर लगते है। यहां पर कंटेनर रखा हुआ है लेकिन कर्मचारी खुले में गंदगी डाल रहे है। इसके कारण सड़क पर गंदगी फैल जाती है। पास में ही चाय नाश्ते की दुकानें है। गंदगी के कारण लोगों कम आते है। केडीए और नगर निगम में रोज काम कराने वाले लोग आते है उनका कहना है कि जब नगर निगम का मुख्यालय के पीछे का यह हाल है तो शहर की सफाई का अंदाजा लगा सकते है। इसी कड़ी में हीरागंज, दलेलपुरवा, जीटी रोड, न्यू सिविल लाइंस, श्यामनगर, रावतपुर, छपेड़ापुलिया, आवास विकास कल्याणपुर, किदवईनगर, यशोदानगर समेत कई इलाकों में गंदगी के ढेर लगे रहते है। कूड़ाघर के बाहर दोपहर तक गंदगी फैली रहने के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय संखवार ने बताया कि टीम लगाकर गंदगी को साफ कराया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.