यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kanpur News: कानपुर के बिधनू में रोडवेज बस की ट्राला से आमने-सामने भिड़ंत, नौ सवारियां घायल
बिधनू कठेरुआ गांव के पास शुक्रवार सुबह रोडवेज बस ट्राला से आमने-सामने भिड़ंत के बाद खंती में पलट गई। हादसे ...और पढ़ें

संसू, कानपुर। बिधनू कठेरुआ गांव के पास शुक्रवार सुबह ओवरटेक कर रही रोडवेज बस आगे चल रहे डंपर से टकराने के बाद खंती में पलट गई। जिसमें बस के दो चालक समेत नौ सवारियां दबकर घायल ही गई। वहीं अनियंत्रित डंपर खंती में जा घुस गया। जिसका चालक मौके से भाग निकला।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। फतेहपुर अजीतमल निवासी 36 वर्षीय निवासी चालक अलख कुमार शुक्रवार सुबह महोबा डिपो से 29 सवारियां बैठाकर झकरकटी जा रहे थे। कठेरुआ गांव के पास आगे चल रहे डंपर को वह ओवरटेक करने लगे।
इस दौरान चालक ने डंपर को दाहिने ओर काट दिया। जिससे बस डंपर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। जिसमें रोडवेज के दो चालक समेत नौ सवारियां दबकर घायल हो गई।
पुलिस ने स्थानीय लोगों और अन्य सवारियों की मदद से घायल चालक अलख कुमार व सहयोगी चालक महोबा चरखारी निवासी 39 वर्षीय मो.सफीक, सिसोलर निवासी 53 वर्षीय ओंकार सिंह, चरखारी निवासी 34 वर्षीय आलोक, उदयपुर भटपुरा सुल्तानपुर निवासी 42 वर्षीय पुष्पा, छतरपुर कलवारी निवासी 36 वर्षीय सनोज, बेवांर निवासी 40 वर्षीय रफीक, बस्ती जिला निवासी 60 वर्षीय रामस्वार्थ कोड़ा जहानाबाद निवासी 25 वर्षीय सतीश निषाद को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों एलएलआर (हैलट) अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी प्रेम चन्द्र कनौजिया ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Weather Update Today: घने कोहरे की कैद में दिल्ली-NCR, येलो अलर्ट जारी; बारिश और बर्फबारी के बीच आएगा नया साल
