Move to Jagran APP

97 साल बाद होगा एचबीटीयू के लोगो का अनावरण

कैबिनेट मंत्री, विधायक व आइआइटी के डिप्टी डायरेक्टर समेत कई विशेषज्ञों का व्याख्यान व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 05:56 PM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 05:56 PM (IST)
97 साल बाद होगा एचबीटीयू के लोगो का अनावरण
97 साल बाद होगा एचबीटीयू के लोगो का अनावरण

जागरण संवाददाता, कानपुर : एचबीटीयू का दूसरा स्थापना दिवस हवन पूजन के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, विधायक नीलिमा कटियार, आइआइटी के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. मणींद्र अग्रवाल, प्रो. बीवी फणी समेत कई विशेषज्ञों का व्याख्यान होगा। 97 वर्ष बाद पहली बार विवि के लोगो का अनावरण किया जाएगा। स्थापना दिवस के लिए मुख्य भवन और ऑडिटोरियम को चमका दिया गया। ऑडिटोरियम को भगवा रंग में रंगा गया है। 1921 में बने एचबीटीआइ को दो साल पहले एचबीटीयू बनाया गया था। - - - - - - - - - - - - - - -

loksabha election banner

एक दिवसीय आइडियेशन कार्यक्रम

छात्र-छात्राओं के लिए साढ़े छह घंटे का आइडियेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में तकनीकी सत्र का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आइआइटी के प्रोफेसर और उद्यमियों के व्याख्यान होगा। - - - - - - -- - - - - - - -

सीएसजेएमयू के दीक्षा समारोह में छह पदक लेकर छाई रहेंगी प्राची

कानपुर : छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षा समारोह में विभिन्न वर्गो में कुल छह पदक हासिल कर डीजी कॉलेज की छात्रा प्राची तिवारी छाई रहेंगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक एसएल पाल की ओर से शुक्रवार को पदकों की फाइनल सूची सीएसजेएमयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। दीक्षा को कुल छह पदक में से तीन पदक तो राज्यपाल ही प्रदान करेंगे। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. संजय स्वर्णकार ने बताया समारोह में 19 छात्र-छात्राओं को जहां विभिन्न वर्गो में कुलाधिपति कांस्य पदक मिलेंगे, वहीं नौ छात्र-छात्राओं को कुलपति स्वर्ण पदक और 41 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। दीक्षा समारोह में पदक व डिग्री लेने वाले छात्र-छात्राओं के पास आइकार्ड होगा। इसके लिए कुलसचिव की ओर से वेबसाइट पर प्रारूप जारी कर दिया गया। इसके अलावा समारोह से जुड़े कई निर्देशों का भी जिक्र किया गया है। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। - - - - - - -- - - - - - - -

प्राची को ये पदक मिलेंगे

कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलाधिपति रजत पदक, कुलाधिपति रजत पदक (सर्वश्रेष्ठ छात्रा के लिए), कुलाधिपति कांस्य पदक, कुलपति स्वर्ण पदक, डॉ.(श्रीमती) निर्मला सक्सेना स्मारक स्वर्ण पदक। प्राची के कुल अंक 1000 में 822 (82.2 फीसद)। - - - - - - -- - - - - - - -

आइआइटियंस ने मैच में सीखी एडवांस तकनीक

कानपुर : आइआइटी के छात्रों ने पांच दिनों में कई तरह की एडवांस तकनीकों की जानकारी हासिल की। संस्थान के एडवांस सेंटर फॉर मैटेरियल साइंस (एसीएमएस) की ओर से गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसे मास्ट¨रग एडवांस्ड टेक्निक्स ऑफ कैरेक्टराइजेशन फॉर हाई एंड रिसर्च (मैच) का नाम दिया गया। प्रो. कातेश बलानी और प्रो. गौतमा ने इसका संयोजन किया। प्रो. बलानी के मुताबिक यह कार्यक्रम सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन से सहयोग से हुआ। इसमें सभी संकायों के छात्र-छात्राएं सम्मलित हुए। कार्यशाला में एटॉमिक प्रोब टोमोग्राफी, नैनोइंडेंटेशन, इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी, ऑप्टिकल प्रोफिलोमेट्री, स्कैनिंग टनलिंग माइक्रोस्कोपी आदि के बारे में बताया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.