Move to Jagran APP

Hamirpur News : चंद्रावल नदी किनारे चरवाहे को मिले प्राचीन सोने के दस सिक्के, पुलिस ने किए सील

Hamirpur News हमीरपुर के चंद्रावल नदी के निकट स्थित मंदिर के पास चरवाहे को दस प्राचीन सिक्के मिले है। जानवर चराते समय मिट्टी के टीले से सिक्के मिले है। वहीं पुलिस ने सिक्के कब्जे में लेकर सील किए है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Fri, 19 Aug 2022 05:15 PM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2022 05:15 PM (IST)
Hamirpur News : चंद्रावल नदी किनारे चरवाहे को मिले प्राचीन सोने के दस सिक्के, पुलिस ने किए सील
Hamirpur News हमीरपुर में मिले प्राचीन साेने के दस सिक्के।

हमीरपुर, जागरण संवाददाता। Hamirpur News सिसोलर थाने के परेहटा गांव में चंद्रावल नदी के निकट स्थित बजरंंगबली मंदिर के पास चरवाहे को दस प्राचीन सिक्के मिले। ग्रामीणों सोने के सिक्के मिलने की पुलिस को दी सूचना। पुलिस ने चरवाहे से सिक्के ले किए सील। पुरातत्व सर्वेक्षण को भेजने की कही बात। चरवाहे ने बताया जानवर चराने के दौरान मिट्टी के टीले से मिले थे सिक्के।

loksabha election banner

परेहटा गांव निवासी दीनदयाल पुत्र धनुआ एक चरवाहा है। जो बीते मंगलवार को अपने जानवरों को चंद्रावल नदी के किनारे बजरंगबली मंदिर के पास चरा रहा था। जहां पर मिट्टी के बड़े बड़े टीले बने हैं। बारिश के चलते एक टीले की मिट्टी खिसक गई उसके नीचे प्राचीन समय के सोने के सिक्के उसे मिले। गंदे दिख रहे सिक्कों को उसने ग्रामीणों को दिखाया और जानकारी ली।

ग्रामीणों ने सिक्के सोने के होने की बात कह सूचना पुलिस को दी। सिसोलर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि चरवाहे को बीते 16 अगस्त को दस सिक्के मिले थे। जिसे उसने अपने पास रख लिया था। बताया कि सभी सिक्के उन्होंने चरवाहे से लेकर सील कर जानकारी एसडीएम मौदहा के साथ उच्चाधिकारियों को दे दी है।

बताया कि सिक्कों में अरबी व फारसी भाषा में कुछ अंकित है। जिसे गूगल में सर्च करने पर सिक्के प्राचीन बताए गए है। कहा कि पुरातत्व सर्वेक्षण के बाद ही इसकी सही जानकारी हो सकेंगी। इन्हें जल्द सर्वेक्षण के लिए भेजा जाएगा। वहीं गांव में सिक्के मिलने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.