Move to Jagran APP

जात-पात, भेदभाव के बिना पंगत में छका गुरु का लंगर

श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव..सर्वधर्म के लोगों ने दिया पैगाम, मानुख की नाही कोई जात, पंगत में बैठकर गुरु का लंगर छकने के लिए भारी भीड़ आई

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Nov 2018 01:35 AM (IST)Updated: Sat, 24 Nov 2018 01:35 AM (IST)
जात-पात, भेदभाव के बिना पंगत में छका गुरु का लंगर
जात-पात, भेदभाव के बिना पंगत में छका गुरु का लंगर

जागरण संवाददाता, कानपुर : मोतीझील मैदान में ऊंच नीच, जात पात, अमीर गरीब के ऊपर उठकर करीब ढाई लाख लोगों ने एक दूसरे के पास पंगत में बैठकर गुरु का लंगर छककर ये पैगाम दिया कि मानुख की नाही कोई जात।

loksabha election banner

श्री गुरु सिंह सभा लाटूश रोड द्वारा श्री गुरु नानकदेव जी महाराज का तीन दिवसीय प्रकाशोत्सव मनाया गया। अंतिम दिन शुक्रवार को मोतीझील ग्राउंड पर लंगर में बिना किसी भेदभाव के बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। सुबह 10 बजे शुरू हुआ लंगर देर शाम छह बजे तक चलता रहा।

कल तारन गुरु नानक आया

मोतीझील में बनाए गए भव्य पंडाल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी विराजमान थे। रागी जत्थों ने शबद गायन किया 'कल तारन गुरु नानक आया, मिटी धुंध जग चानना होआ'। सुबह पहले सुखमनी साहिब जी का पाठ हुआ। उसके बाद भाई सतिन्दर पाल सिंह लुधियाना वालों ने सिमरन साधना की। नितनेम के पाठ हुए। श्री गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल द्वारा आसा दी वार के पाठ किए गए। भाई कुलदीप सिंह राजा, भाई भूपिन्दर सिंह, गुरदासपुरी, भाई बहादुर सिंह, प्रेमी जत्थे द्वारा शबद गायन किया गया। कार्यक्रम संयोजक सरदार हरविंदर सिंह लार्ड के अलावा सुखविंदर सिंह लाडी भल्ला, डॉ. टीएस कालरा, मोहन सिंह झास, ज्ञानी मदन सिंह, मंजीत सिंह सागरी, गुरचरन सिंह पचनंदा, दया सिंह गांधी, सरबप्रीत सिंह, नरेंद्र जीत सिंह मिंटा, जसबीर सिंह सलूजा, महेंद्र सिंह बिंद्रा, कुलवंत जीत सिंह गिल, मान सिंह बग्गा आदि थे।

दोषियों को सजा मिले

मोतीझील में प्रकाशोत्सव के दौरान गुरुद्वारा भाई बन्नो साहिब के पूर्व प्रधान सरदार मोहकम सिंह के प्रस्ताव पर संगत से हाथ उठाकर सरकार से मांग की गई कि 1984 में मारे गये सिखों के दोषियों को सजा मिले।

मुस्लिम महिलाओं ने की सेवा

मोतीझील ग्राउंड पर लंगर की सेवा में मुस्लिम महिलाओं ने भी सेवा की।

भाजपा अल्पसंख्यक की उपाध्यक्ष नाजिया सिद्दीकी की अगुवाई में आठ मुस्लिम महिलाओं ने लंगर की सेवा की। सेवा के दौरान मुस्लिम महिलाओं ने अपना नकाब उतार दिया था।

इन्हें सम्मानित किया गया

श्री गुरु सिंह सभा के प्रमुख सरदार हरविंदर सिंह लार्ड ने औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना एवं लघु उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी, अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश के चेयरमैन तनवीर हैदर उसमानी, महापौर प्रमिला पांडेय, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, विधायक महेश त्रिवेदी, मंडलायुक्त सुभाष शर्मा, जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत, एसएसपी अनंत देव, एडीजी अविनाश चंद, सरदार मोहकम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, तारन सिंह, गुरविंदर सिंह छाबड़ा विक्की, विजय कपूर आदि को सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य शिविर लगाया गया

ø आरोग्य धाम के डॉक्टर हेमंत मोहन एवं आरती मोहन ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर मुफ्त दवाएं दीं। स्वास्थ्य का परीक्षण कराने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

ø भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा ने स्वास्थ्य शिविर लगाया।

ø उड़ान वेलफेयर सोसायटी की प्रमुख परमजीत कौर, गुरमीत कौर ने रक्तदान शिविर लगाया।

लालबंगला में भी जुटी संगत

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा हरजेन्दर नगर लालबंगला में प्रकाशोत्सव मनाया गया। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन किया। लंगर में भीड़ रही। गुरुद्वारा प्रधान तपतेस सिंह सैनी के अलावा प्रितपाल सिंह, बख्शीश सिंह रंधावा, कुलवंत सिंह खालसा आदि थे।

उधर किदवई नगर जूही गौशाला में हंटर सेना की अध्यक्ष कुलजीत कौर ने छोले पूड़ी, चाय का लंगर किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.