हो रहा था दुल्हन की डोली का इंतजार, पहुंच गई देवर की अर्थी तो मचा कोहराम
घाटमपुर के गांव हिरनी में रविवार देर रात हर्ष फायरिंग में दूल्हे के भाई की मौत हो गई।
By AbhishekEdited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 12:00 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 07:06 PM (IST)
कानपुर, जेएनएन। देहात जनपद के रसूलपुर गांव में हंसी-खुशी की गई बरात की निकासी के बाद दुल्हन की डोली का इंतजार हो रहा था लेकिन इससे पहले ही दूल्हे के भाई की अर्थी पहुंच गई। शादी की खुशियों के बीच कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हिरनी में बरात के स्वागत के बाद जयमाल के समय हर्ष फायरिंग में गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। देर रात भांवरों की रस्म होते ही बराती भी भाग निकले। पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वालों की तलाश शुरू की है।
नशे में धुत बराती कर रहे थे फायरिंग
कानपुर देहात के कस्बा मूसानगर निवासी रज्जन सिंह परिहार के पुत्र सुमित की शादी पतारा क्षेत्र के गांव हिरनी निवासी गुड्डू सिंह वैस की पुत्री दिव्या उर्फ गोलू के साथ तय हुई थी। रविवार देर शाम बरात गांव हिरनी पहुंची। प्राथमिक विद्यालय परिसर में नाश्ता आदि के बाद देर रात बराती द्वारचार के लिए कन्या पक्ष के दरवाजे के लिए निकले थे। बरात में कई लोग नशे में धुत थे और असलहों से हर्ष फायरिंग करते हुए चल रहे थे।
अचानक सुनाई दी चीख और गोलू गिर पड़ा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार द्वारचार के बाद जयमाल के समय हर्ष फायरिंग करते हुए असलहों की छीनाझपटी हो रही थी। इस बीच दूल्हे के भाई गोलू (16) की चीख निकल पड़ी। कोई कुछ समझ पाता इतने में वह निढाल होकर गिर पड़ा। खून बहता देख उसे गोली लगने की जानकारी हुई तो अफरा तफरी मच गई। परिजन आनन फानन में घायल गोलू को कार से एलएलआर (हैलट) अस्पताल ले गए, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। गोलू को अस्पताल ले जाने के बाद तुरंत सादगी में भांवरों की रस्म की गई और बराती भी भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि एलएलआर अस्पताल से गोली लगने से युवक की मौत की सूचना के बाद पुलिस बल को गांव भेजकर छानबीन कराई जा रही है। हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मातम में बदल गई खुशियां
गोलू को गोली लगने की सूचना रसूलपुर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। सोमवार को जिस घर में दुल्हन की डोली आनी थी, उस दरवाजे पर देवर की अर्थी पहुंचते ही खुशियां मातम में बदल गईं। मां सुनीता एवं घर में एकत्रित महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता रज्जन सिंह परिहार ने बताया कि वर वधु पक्ष की सारी रस्मे पूरी हो गई हैं लेकिन अभी दुल्हन की विदाई नहीं कराई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें