Move to Jagran APP

आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस हॉकी खिलाड़ी को मदद की दरकार Kanpur News

रामपुर स्पोट्र्स हॉस्टल के लिए ग्रीनपार्क के प्रिंस का चयन हुआ है।

By AbhishekEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 09:58 AM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 09:58 AM (IST)
आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस हॉकी खिलाड़ी को मदद की दरकार Kanpur News
आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस हॉकी खिलाड़ी को मदद की दरकार Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। जहां एक ओर शहर में हॉकी खेल को बढ़ावा देने के लिए फाइव ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा। वहीं, दूसरी ओर ग्रीनपार्क के होनहार हॉकी खिलाड़ी प्रिंस यादव आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। पिछले दिनों प्रिंस का चयन हॉकी स्पोर्ट्स हॉस्टल रामपुर के लिए हुआ है। प्रिंस के पिता नगर निगम कार्यालय में माली का काम करते है।

loksabha election banner

पिता व दोस्तों ने दिया साथ

बाबाघाट निवासी पिता चंद्रभान यादव के बेटे प्रिंस ने छह वर्ष की उम्र से ही पालिका स्टेडियम में हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने कई स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। कई बार प्रिंस ने अपने दम पर मैच भी जिताए। प्रिंस ने बताया कि मैच के दौरान हॉकी मैच में संसाधनों के लिए पिता व दोस्तों ने हमेशा साथ दिया। पैसों की कमी के चलते कई मैचों में टूटी हॉकी से खेलने को मजबूर होना पड़ा। परंतु हमेशा पिता व दोस्तों ने मेरा साथ दिया।

कानपुर हॉकी एकेडमी ने प्रतिभा को तराशा

पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी पाल देवेंद्र ने बेहतर खेल के कारण प्रिंस को अपने सरंक्षण में लेकर हॉकी की बारीकियों से परिचित कराया। पॉल देवेंद्र ने अपने पैसों से प्रिंस को नई हॉकी दिलवायी। इसके बाद से प्रिंस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

प्रिंस को मदद की आस

रामपुर स्पोट्र्स हॉस्टल के लिए चयनित प्रिंस को हॉस्टल के लिए आर्थिक मदद की दरकार है। प्रिंस ने बताया कि हॉस्टल में प्रवेश के लिए लगभग 20 हजार रुपये की जरूरत है। इतने रुपये पिता भरने में असमर्थ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.