विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Irfan Solanki पर मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला की पौत्री लापता, सपा विधायक के केस में आज होनी है सुनवाई

Published: Sat, 06 Apr 2024 12:48 PM (IST)

डिफेंस कालोनी निवासी नजीर फतिमा की तहरीर पर सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ आगजनी ...और पढ़ें

Irfan Solanki पर मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला की पौत्री लापता, सपा विधायक के केस में आज होनी है सुनवाई
Irfan Solanki पर मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला की पौत्री लापता, सपा विधायक के केस में आज होनी है सुनवाई

जागरण संवाददाता, कानपुर। सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ आगजनी मामले में मुकदमा दर्ज कराने वाली नजीर फातिमा की नाबालिग पौत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर स्वजन ने गाजीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इस प्रकरण को लेकर स्थानीय स्तर पर कई प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं।

डिफेंस कालोनी निवासी नजीर फतिमा की तहरीर पर सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ आगजनी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी को जेल जाना पड़ा था। नजीर फातिमा की एक बेटी की शादी गाजीपुर कोतवाली के नखास मोहल्ले में हुई है। नजीर फातिमा की 14 वर्षीय पौत्री गुरुवार को स्कूल गई थी जिसके बाद वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गई।

काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। इसे लेकर स्वजन ने गाजीपु कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले को लेकर सपा विधायक पर सवाल उठ सकते हैं। गाजीपुर शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया, गुरुवार को किशोरी भाई के साथ स्कूल गई थी, जहां से साइकिल लेकर निकल गई है। स्वजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। हालांकि किशोरी का परिवार इस संबंध में कोई भी बात करने से इनकार कर रहा है।

इरफान के खिलाफ आगजनी के मुकदमे में आज सुनवाई

सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ चल रहे आगजनी के मुकदमे में शनिवार को एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी। कई बिंदुओं पर अभियोजन और बचाव पक्ष को स्पष्टीकरण देना होगा। डिफेंस कालोनी जाजमऊ निवासी नजीर फातिमा ने जाजमऊ थाने में सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ आठ नवंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इसमें कहा गया था कि सात नवंबर 2022 को रात आठ बजे उसका परिवार भाई की शादी में गया था तभी रिजवान सोलंकी, इरफान सोलंकी और उनके साथियों ने घर में आग लगा दी। पुलिस ने विवेचना में शौकत, शरीफ और इजरायल आटे वाले, अनूप यादव, महबूब आलम, शमशुद्दीन, एजाजुद्दीन, मो. एजाज, मुर्सलीन भोलू, शकील चिकना को भी अभियुक्त बनाया था। इरफान, रिजवान, शौकत, शरीफ और इजरायल आटे वाले के खिलाफ विचारण पूरा हो चुका है। इरफान के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया, इरफान की पेशी वीडियो काफ्रेंसिंग से कराई जाएगी।