Move to Jagran APP

कानपुर आ रहे राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे मुख्यमंत्री और राज्यपाल, चमकाया जा रहा नगर निगम Kanpur News

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय प्रशासन को डिप्टी सीएम की स्वीकृति भी मिल गई।

By AbhishekEdited By: Published: Wed, 27 Nov 2019 04:42 PM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2019 04:42 PM (IST)
कानपुर आ रहे राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे मुख्यमंत्री और राज्यपाल, चमकाया जा रहा नगर निगम Kanpur News
कानपुर आ रहे राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे मुख्यमंत्री और राज्यपाल, चमकाया जा रहा नगर निगम Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 नवंबर को शहर आ रहे हैं, वह छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के एल्युमिनाई मीट में शिरकत करेंगे। साथ ही पीएसआइटी में आयोजित कार्यशाला को भी संबोधित करेंगे और नगर निगम सभागार में उनका सम्मान किया जाएगा। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शहर आएंगे और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। नगर निगम को चमकाया जा रहा है। उनके रूट से अतिक्रमण और होर्डिंग हटाने के साथ ही रास्ते को साफ किया जा रहा है। रावतपुर से कंपनी बाग चौराहा तक दीवारों पर पेटिंग कराई जा रही है।

prime article banner

नगर निगम में राष्ट्रपति आधा घंटे रहेंगे, जहां महापौर उनका शॉल व शहर की चांदी की चाबी देकर स्वागत करेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति नगर निगम सदन कक्ष में 15 मिनट संबोधन करेंगे। निगम में उनका आगमन शाम 4.10 बजे होगा और शाम 4.40 बजे वह चले जाएंगे। राष्ट्रपति के बैठने के लिए महापौर कार्यालय को ग्र्रीन हाउस में तब्दील किया जा रहा है। इसके अलावा शेफ हाउस नगर निगम गेस्ट हाउस में बन रहा है। वहीं नगर निगम को सजाने के साथ ही रास्तों को भी चमकाया जा रहा है। रावतपुर से कंपनी बाग तक शहर की धरोहर को पेटिंग के माध्यम से दीवारों पर उतारा जा रहा है। वहीं हर कोने से गंदगी साफ कराई जा रही है। रावतपुर से गुरुदेव चौराहा तक ठेले वालों और जाजमऊ में नई चुंगी से लेकर पुरानी चुंगी तक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया।

स्वागत के लिए विश्वविद्यालय तैयार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के पूर्व छात्र सम्मेलन में शिरकत करने आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वागत के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन तैयार है। परिसर में तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की स्वीकृति भी विवि प्रशासन के पास आ गई है। डीएम विजय विश्वास पंत ने कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह से मिलकर प्रगति कार्यों का जायजा ले रहे है। डीन व वरिष्ठ प्रोफेसरों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने बैठक भी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.