Move to Jagran APP

कानपुर देहात: रनिया में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, भागे कर्मचारी, बुझाने में लग गए दो घंटे

कानपुर देहात के रनिया क्षेत्र में शुक्रवार को गणेशा इकोस्पीयर प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग भयावह हो गई। आग की विकरालता देख वहां से कर्मचारी फरार हो गए। दमकल की दो गाड़ियों ने आग बुझाई है।

By Abhishek VermaEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 05:32 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 05:32 PM (IST)
कानपुर देहात: रनिया में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, भागे कर्मचारी, बुझाने में लग गए दो घंटे
Kanpur Dehat News: प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग। जागरण

कानपुर देहात, जागरण संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र रनियां के रायपुर में स्थित गणेशा इकोस्पीयर प्लास्टिक फैक्ट्री में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग खुले क्षेत्र में जमा प्लास्टिक के ढेर में लगी। आग की लपटें देख फैक्ट्री कर्मी भाग निकले। दो दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू पाया। प्लास्टिक के ढेर को हटाने के लिए बुलडोजर की मदद ली गई।

loksabha election banner

शुक्रवार दोपहर अचानक से जमा प्लास्टिक के ढेर में आग लग गई। पहले तो कर्मियों ने पानी डालकर व अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतना तेज बढ़ने लगी कि वह सभी असफल रहे। इसके बाद सभी बाहर की ओर भागे। माती फायर स्टेशन प्रभारी कृष्ण कुमार दो दमकल की गाड़ियां लेकर पहुंचे। फायर कर्मियों ने पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया।प्लास्टिक होने के चलते आग बुझाने में समस्या हो रही थी। इसके बाद बुलडोजर से ढेर को अलग अलग किया गया जिससे आग आगे न बढ़े। इसके बाद चारों तरफ से पानी डालकर किसी तरह से आग बुझाई जा सकी। दमकल का पानी खत्म होने पर फैक्ट्री के साथ ही आसपास की फैक्ट्रियों से भी पानी लिया गया। फैक्ट्री के कानपुर स्वरूप नगर निवासी वाइस प्रेसिडेंट केके जैन ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सही आकलन तो नहीं हो सका है लेकिन लाखों में नुकसान है।फायर स्टेशन प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। कारण क्या रहा इसकी जांच की जाएगी।खुला स्थान होने से आग भयावह नहीं हो सकी वरना दिक्कत अधिक होती। 

एक वर्ष पहले भी लगी थी आग

इसी फैक्ट्री में करीब एक वर्ष पूर्व आग लगी थी। उस समय 80 लाख से अधिक का नुकसान हुआ था साथ ही दो श्रमिक भी झुलस गए थे। अब फिर से आग से झटका लगा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.